जनवाणी संवाददाता |
शामली: शामली राइफल क्लब के कोच मुकेश चौधरी ने बताया कि 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक भोपाल में नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप हुई थी। जिसमें शामली राइफल क्लब के प्रशिक्षु निशानेबाजो ने एयर राइफल वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। एयर राइफल पुरुष वर्ग में उत्सव मलिक ने 619.5 का स्कोर, पीयूष शर्मा ने 618.5 स्कोर के साथ अंतर्राष्ट्रीय ट्रायल के लिए क्वालिफाई किया।
निखिल ने 617.2 के साथ ट्रायल तथा रितिक पाल शामली ने 616.2 एवं अक्षर जावला ने 609.4, शोभित शर्मा ने 604.5 एवं सागर खटियायान ने 597 अंकों के साथ यूथ वर्ग अंतर्राष्ट्रीय ट्रायल के लिए क्वालिफाई किया। बालिका वर्ग में आस्था चौधरी ने 604 स्कोर के साथ अंतरराष्ट्रीय ट्रायल के लिए क्वालिफाई किया। हिमांशु, अंशुल चौहान, शेखर कुमार, रितेश शर्मा, संजीव कुमार ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
मंगलवार को पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव सभी नेशनल निशानेबाजों व कोच मुकेश चौधरी को बधाई दी। अंतरराष्ट्रीय ट्रायल के लिए प्रतिभागी 7 जनवरी से भोपाल में एयर राइफल वर्ग में एवं 13 जनवरी से दिल्ली में एयर पिस्टल वर्ग में ट्रायल देंगे।

