नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। सनातन धर्म के अनुसार, आज देशभर में भगवान शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। दरअसल शनिदेव को न्याय के देवता भी कहते हैं। इस दिन शनिदेव के मंदिरो में मंत्रों के जाप और पूजन किये जा रहे हैं। इस दिन भगवान शनिदेव की पूजा-अर्चना की जाती है।

बताया जा रहा है कि, 19 मई 2023 को गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी योग का सहयोग भी बन रहा है जो अत्यंत शुभ कार्य माना जाता है।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सबसे पहले उठकर स्नान करके भगवान सूर्य देव को जल चढ़ाना चाहिए। शनिदेव को सरसों के तेल के साथ अभिषेक करके इत्र गुलाब नीले रंग का फूल और काला तिल आदि अर्पित करना चाहिए। इसके बाद तेल का दीपक जलाएं और अंत में शनि चालीसा मंत्र का पाठ करें।


