- 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर प्रदेश 73 शिक्षको को मिलेगा पुरस्कार
- बागपत जनपद के सिंगोली तगा के उच्च प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका का चयन
मुख्य संवाददाता |
बागपत: शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर जनपद की एक शिक्षिका को राज्य पुरस्कार से नवाजा जाएगा। खेकड़ा ब्लॉक के सिंगोली तगा गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका शानू निगम का चयन राज्य पुरस्कार के लिए हुआ है। शिक्षिका का चयन होने पर बीएसए सहित जनपद के शिक्षकों ने शिक्षिका को बधाई दी है।
5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस दिन राष्ट्रीय व राज्य पुरस्कार से शिक्षको को पुरस्कृत किया जाता है। राष्ट्रीय पुरस्कार में उत्तर प्रदेश के दो ही शिक्षकों का चयन हुआ है।
बुधवार को शासन की ओर से राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों की सूची जारी कर दी है। सूची में प्रदेश के 73 शिक्षकों का चयन किया गया है।
भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के बाद प्रत्येक जनपद से एक शिक्षक का चयन करने के निर्देश दिए गए थे, जिसके बाद इतनी संख्या में शिक्षको को पुरस्कार दिए जाने लगे।
हालांकि अगर कोई शिक्षक सरकार की नियमावली पर खरा नहीं उतरता है तो संबंधित जिला वंचित रह जाता है। इस बार सूची में बागपत जनपद का भी नाम दर्ज है।
खेकड़ा ब्लॉक के सिंगोली तगा गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका शानू निगम का चयन राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए हुआ है। शानू निगम ने शिक्षा के क्षेत्र में शानदार कार्य किया है। वह स्कूल में बच्चो को नए नए तरीके से पढ़ाई कराकर उन्हें शिक्षा की धारा से जोड़ने में अव्वल रही है।
इससे पहले भी शानू निगम को तमाम पुरस्कार मिले है। जनपद स्तर पर भी शिक्षा विभाग की ओर से शानू निगम को कई बार सम्मानित किया गया है।
अब राज्य पुरस्कार के लिए चयन होने पर उनके घर मे खुशी का माहौल है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव रंजन मिश्र व जनपद के शिक्षकों ने भी शानू निगम को बधाई दी है।
शानू निगम का कहना है कि इस बार उन्हें उम्मीद थी कि पुरस्कार के लिए चयन होगा। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों का आभार जताया।
कहा कि वह शिक्षा के क्षेत्र में आगे ओर भी बेहतर कार्य करने के प्रयास जारी रखेगी। उधर, बीएसए राजीव रंजन मिश्र ने बताया कि पिछले दिनों राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे।
जिसमें कई आवेदन आये थे। अगस्त के अंत मे इंटरव्यू हुए थे। जिसके बाद शासन ने चयनित शिक्षकों की सूची जारी की है। उन्होंने कहा कि जनपद के लिए यह गर्व की बात है। दूसरे शिक्षकों को भी शानू से प्रेरणा लेनी चाइये।

