जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: शरद पवार को चुनाव आयोग से बहुत बड़ा झटका लगा है। चुनाव आयोग ने अजित गुट को ही असली एनसीपी करार दिया है। चुनाव आयोग ने कहा कि तमाम सबूतों के मद्देनजर ये फैसला लिया गया है। चुनाव आयोग का कहना है कि अजित पवार गुट को एनसीपी का नाम और चुनाव चिह्न इस्तेमाल करने का अधिकार है।

