Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

तेजी के साथ खुले Share Market: Sunsex 80,500 के पार, Nifty भी चढ़ा, विनिर्माण क्षेत्र में 17 साल का सबसे तेज सुधार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। बाजार में यह बढ़त बेहतर जीडीपी आंकड़ों, विनिर्माण क्षेत्र में सुधार और वैश्विक संकेतों के चलते देखी गई।

सेंसेक्स-निफ्टी में मजबूती

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 207.45 अंक की बढ़त के साथ 80,571.94 अंक पर पहुंचा।

वहीं, एनएसई निफ्टी 60.8 अंक चढ़कर 24,685.85 अंक पर पहुंच गया।

इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 554.84 अंक और निफ्टी 198.20 अंक चढ़ा था।

किन शेयरों में रही मजबूती, कौन रहे कमजोर

तेजी वाले शेयर?

रिलायंस इंडस्ट्रीज

इटरनल

एनटीपीसी

भारती एयरटेल

बजाज फाइनेंस

हिंदुस्तान यूनिलीवर

नरमी वाले शेयर?

एशियन पेंट्स

इंफोसिस

महिंद्रा एंड महिंद्रा

ट्रेंट

रुपया कमजोर, डॉलर के मुकाबले 88.16 पर

शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया 6 पैसे की गिरावट के साथ 88.16 प्रति डॉलर पर आ गया। यह मामूली कमजोरी वैश्विक बाजारों में डॉलर की मजबूती के चलते देखी गई।

विनिर्माण क्षेत्र में 17 वर्षों का रिकॉर्ड सुधार

HSBC इंडिया मैन्युफैक्चरिंग PMI के मुताबिक, अगस्त का पीएमआई बढ़कर 59.3 हो गया, जो जुलाई में 59.1 था। यह आंकड़ा बताता है कि भारतीय विनिर्माण क्षेत्र में 17 वर्षों का सबसे तेज सुधार देखने को मिला है। इसका कारण उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी और स्वस्थ मांग है।

50 से ऊपर का PMI विस्तार को और
50 से नीचे का PMI संकुचन को दर्शाता है।

GDP डेटा ने बाजार को दी मजबूती

लाइवलॉन्ग वेल्थ के संस्थापक हरिप्रसाद के के अनुसार, पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 7.8% की बेहतर जीडीपी वृद्धि ने बाजार में आशावाद को मजबूत किया है। यह आंकड़ा उम्मीदों से बेहतर है, जिससे निवेशकों को भरोसा मिला।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख

दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्केई 225 हरे निशान में रहे।

शंघाई का एसएसई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट में कारोबार कर रहे थे।

अमेरिका में लेबर डे की छुट्टी के कारण सोमवार को बाजार बंद थे।

ब्रेंट क्रूड और एफआईआई-डीआईआई का मूवमेंट

ब्रेंट क्रूड 0.43% बढ़कर 68.44 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

सोमवार को एफआईआई ने ₹1,429.71 करोड़ के शेयर बेचे,

जबकि डीआईआई ने ₹4,344.93 करोड़ की जमकर खरीदारी की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img