Sunday, February 8, 2026
- Advertisement -

Sharmila Tagore: काम के समय अपने बच्चों को टाइम न देने पर बोलीं ​अभिनेत्री शर्मिला टैगोर, कहा-मैं फुलटाइम मां नहीं…

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड इंडस्ट्री में दमदार अदाकारी दिखानी वाली दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर आज किसी की पहचान की मोहताज नही है। उन्होंने हिंदी सिनेमा में कई हिट फिल्में दी हैं। अभिनेत्री के साथ—साथ वे एक मां भी हैं। वहीं, बीते दिनों मदर्स डे का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जहां उन्होंने मां के बारे में बातें कही। साथ ही उन्होंने बेट सैफ अली खान के बचपन से जुड़ी कुछ बातों का भी खु​लासा किया।

मैं दो शिफ्ट में काम करती थीं शर्मिला

शर्मिला टैगोर ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘जिन दिनों मैं मां बनी उन दिनों मैं दो शिफ्ट में काम किया करती थी। मुझे ऐसा लगता है कि सैफ के जन्म के बाद मैं फुलटाइम मां नहीं बन पाई थी। मेरे पति उनके लिए मौजूद थे, लेकिन मैं काम की वजह से घर पर कम ही रहती थी’।

मुझसे कई गलतियां हुईं

शर्मिला टैगोर मदर्स डे कार्यक्रम में बोलते हुए आगे बताती हैं, ‘जब मैंने सैफ को जन्म दिया था उस समय मेरे पास बहुत काम था। मैं काफी व्यस्त थी। मुझे लगता है कि बतौर मां मुझसे कई गलतियां हुई हैं। उनके जीवन के पहले छह वर्षों तक मैं शायद उनके जीवन में अनुपस्थित थी। मुझसे जितना हो पाया उतना मैंने किया। मैं उनके अभिभावक-शिक्षकों की मीटिंग में गई, उनके स्पोर्ट्स डे में भी शामिल हुई, लेकिन मुझे लगता है मैं और ज्यादा हिस्सा नहीं बन पाई’।

मैं ओवर प्रोटेक्टिव थी

शर्मिला टैगोर के तीन बच्चे हैं। बाद में उन्होंने फिल्मों में काम करना कम कर दिया था। शर्मिला टैगोर बताती हैं, ‘एक समय ऐसा भी आया जब मैं ओवर-प्रोटेक्टिव मां बन गई थी। मुझे सैफ को नहलाने से लेकर खाना खिलाना, सुलाना सब होता था। मैं समय निकाल कर उनके लिए सब करने की कोशिश करती थी। मेरे पति ने मुझे काफी सपोर्ट किया था। बाद में जब बेटियां हुई तब मैं इतनी व्यस्त नहीं थी। उनके बचपन में मैं वहां उनके लिए मौजूद थी’।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर युवक की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं,...

Mathura Accident: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर भयानक सड़क हादसा, छह यात्रियों की मौत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार...
spot_imgspot_img