Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

‘सब फर्स्ट क्लास’ में नजर आएंगी शहनाज गिल

27 जनवरी, 1994 को पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ में पैदा हुई जानी मानी यूटयूबर और एक्ट्रे स शहनाज गिल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। 40 से अधिक म्यू जिक वीडियो कर चुकी, पंजाबी फिल्मों की कैटरीना कैफ के नाम से मशहूर शहनाज ने अपनी मेहनत और स्ट्रगल के दम पर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह बिजनेसमैन और पॉलिटिशियन हैं जबकि उनकी मां परमिंदर सिंह हाउसवाइफ हैं। शहनाज के छोटे भाई शहबाज ने हाल ही में ‘बिग बॉस 19’ में वाइल्डब कार्ड एंट्री ली है। शहनाज ने साल 2017 में करियर की शुरूआत पंजाबी फिल्म ‘सत श्री अकाल इंग्लैंड’ से की। उसके बाद वह ‘काला शाह काला’ (2019) ‘डाका’ (2019) और ‘हौसला रख’ (2021) जैसी पंजाबी फिल्मोां में नजर आर्इं। कंट्रोवर्शियल और पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ (2019-2020) में एंट्री के बाद शहनाज गिल को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली । हालांकि शहनाज इस शो की विजेता तो नहीं बन सकी लेकिन शो की सेकंड रनर अप रही शहनाज उस सीजन की सबसे चर्चित कंटेंस्टेंट रहीं। इस शो के जरिए वह पूरे देश के दिलों की धड़कन बन गई।

साल 2023 में सलमान खान स्टॉइरर फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के जरिए शहनाज ने बॉलीवुड में डेब्यूल किया। उसके बाद से अब तक वह ‘थैंक्यूी फॉर कमिंग’ (2023) और ‘विक्कीा विद्या का वो वाला वीडियो’ (2024) में नजर आ चुकी हैं। शहनाज गिल जल्द ही जियो स्टूडियो द्वारा प्रोड्यूस की जा रही मुराद खेतानी की फिल्म ‘सब फर्स्ट क्लास’ में फुकरे फेम एक्टर वरुण शर्मा के साथ नजर आने वाली हैं। इस बलदेव सिंह जंजुआ डायरेक्टस कर रहे हैं। इसके अलावा उनके पास पंजाबी फिल्म ‘इक्कज कुड़ी’ और ‘सिंह वर्सेसस कौर’ भी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img