Monday, April 13, 2026
- Advertisement -

Sports News: दूसरी शादी के बाद Viral Post पर भड़के शिखर धवन, बोले– ‘झूठे बयानों के लिए मेरा नाम इस्तेमाल न करें’

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने अपनी दूसरी शादी के बाद निजी जीवन को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे कथित झूठे बयानों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में उन्होंने आयरलैंड की नागरिक सोफी शाइन से विवाह किया है। इससे पहले अक्टूबर 2023 में वह अपनी पूर्व पत्नी आयशा मुखर्जी से अलग हो गए थे।

वायरल पोस्ट पर दिया जवाब

विवाद तब शुरू हुआ जब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें दावा किया गया कि धवन ने कहा था कि उनकी पूर्व पत्नी ने उन्हें ताना मारा था—‘कोई तुमसे शादी नहीं करेगा।’ पोस्ट में यह भी कहा गया कि दोबारा शादी कर उन्होंने इस कथित टिप्पणी का जवाब दिया है।

37

हालांकि धवन ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया। अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्होंने लिखा, “मैंने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट देखीं, जिनमें मेरे निजी जीवन से जुड़ा एक निराशाजनक बयान मेरे नाम से जोड़ा गया है। मैंने कभी अतीत का बोझ नहीं उठाया, चाहे वह मैदान पर हो या मैदान के बाहर। मैं सकारात्मकता की ताकत में विश्वास करता हूं और अपने अतीत का सम्मान करता हूं।”

उन्होंने आगे कहा कि यह उनके जीवन का नया अध्याय है और उन्हें फैंस, परिवार, दोस्तों और मीडिया से मिले प्यार व आशीर्वाद के लिए आभार है। साथ ही उन्होंने अपील की कि क्लिकबेट और असंवेदनशील बयानों के लिए उनके नाम का इस्तेमाल न किया जाए। धवन के इस संयमित और सकारात्मक रुख की सोशल मीडिया पर खूब सराहना हो रही है।

कौन हैं सोफी शाइन?

धवन ने 21 फरवरी को निजी समारोह में सोफी शाइन से शादी की। दोनों पिछले एक साल से अधिक समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। जनवरी में इंस्टाग्राम पर सगाई की घोषणा के बाद विवाह की चर्चाएं तेज हो गई थीं।

सोफी शाइन पेशे से प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं और अमेरिकी वित्तीय सेवा कंपनी Northern Trust Corporation में सेकेंड वाइस प्रेसिडेंट-प्रोडक्ट कंसल्टेंट के पद पर कार्यरत हैं। वह फिलहाल यूएई में काम कर रही हैं।

उन्होंने मार्केटिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई Limerick Institute of Technology से की है, जबकि शुरुआती शिक्षा आयरलैंड के Castletroy College से प्राप्त की। रिपोर्ट्स के अनुसार, धवन और सोफी की मुलाकात यूएई में ही हुई थी।

शानदार क्रिकेट करियर

धवन ने अगस्त 2024 में अंतरराष्ट्रीय और भारतीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। उन्होंने भारत के लिए 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले।

साल 2013 में इंग्लैंड में आयोजित ICC Champions Trophy में उन्होंने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के साथ ‘गोल्डन बैट’ पुरस्कार से सम्मानित हुए।

मैदान पर आक्रामक बल्लेबाजी और बाहर विनम्र व्यक्तित्व के लिए पहचाने जाने वाले शिखर धवन अब अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत कर चुके हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RCFL भर्ती 2026: ऑपरेटर प्रशिक्षु के 188 पदों पर सुनहरा मौका, 11 से 27 अप्रैल तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत और...

Women Reservation: महिला आरक्षण कानून पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, 2029 चुनाव से लागू करने पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला...

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स विवाद में, डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर उठा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के...
spot_imgspot_img