नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की पॉपुलर अभिनेत्री है। अभिनेत्री ने अपने फिल्मी करियर में बहुत नाम कमाया है। साथ ही अपने अभिनय और डांस से अपने फैंस के दिलो पर राज भी करती है। शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा का रिश्ता कुछ ऐसा है कि उनके रिश्ते पर बुरे वक्त का असर नहीं होता, बल्कि वे एक साथ मजबूती से खड़े रहते हैं। पहली मुकालात में प्यार होना, फिर परवान चढ़े प्यार की मंजिल को पाने के लिए हर मुश्किल को पार करना और फिर मुश्किल समय में भी एक-दूसरे की हिम्मत बन खड़े होना…कुछ ऐसा ही है शिल्पा और राज का प्यार। आज शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की शादी को पूरे 25 साल हो चुके हैं। तो चलिए शिल्पा और राज की शादी की सालगिरह पर जानते हैं उनकी प्रेम कहानी के बारे में…
ऐसे हुई थी शिल्पा और राज की मुलाकात
अपने ठुमकों से यूपी बिहार लूटने वाली शिल्पा का दिल बिजनेसमैन राज कुंद्रा पहली नजर में ही लूट ले गए थे। राज और शिल्पा की मुलाकात लंदन में एक परफ्यूम ब्रांड के लॉन्चिंग इवेंट के दौरान हुई थी। यह बात उस दौर की है, जब अभिनेत्री अक्षय कुमार के साथ अपना रिश्ता खत्म कर चुकी थीं और बिग ब्रदर रियलिटी शो जीतकर इंटरनेशनल सेलिब्रिटी बन चुकी थीं। अपनी पुरानी यादों को साथ शिल्पा अपने करियर में एक नया मुकाम हासिल कर रही थीं और इसी दौरान उनकी मुलाकात बिजनेसमैन राज कुंद्रा से हुई और पहली ही मुलाकात में दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे।
वह पल मुझे आज भी याद है….
दोनों की मुलाकातें पहले दोस्ती और फिर प्यार में बदली। शिल्पा ने खुद एक बार अपने प्रपोजल की कहानी बताते हुए कहा था, ‘राज ने मुझे सरप्राइज देने के लिए पैरिस का पूरा बैंक्वेट ऑल बुक करा लिया था। हम एक रोमांटिक डेट का लुत्फ उठा रहे थे। खाने के साथ-साथ लाइव म्यूजिक का आनंद ले रहे थे। तभी राज अपने घुटनों के बल बैठ गए और उन्होंने सबके सामने मुझे प्रपोज किया। वह पल मुझे आज भी याद है….।’
पत्नी कविता को तलाक देकर की शिल्पा से शादी
शिल्पा ने राज को ‘हां’ कह दिया और फिर बस…दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। हालांकि, जब राज, शिल्पा को डेट कर रहे थे, उस समय वह शादीशुदा थे। शिल्पा से मुलाकात के बाद उन्होंने अपनी पत्नी कविता को तलाक दे दिया और एक-दूसरे को जानने-समझने के बाद दोनों ने आखिरकार साल 2009 में शादी कर ली। यह शादी काफी चर्चित रही थी।

