Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी ने मनाया बेटे वियान का जन्मदिन, शेयर किया प्यारा वीडियो मोंटाज

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने मई 2012 में अपने बेटे वियान राज कुंद्रा का स्वागत किया था। समय के साथ वियान अब 13 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर शिल्पा ने एक भावुक वीडियो मोंटाज सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो मोंटाज में वियान के बचपन से लेकर अब तक की यादगार झलकियां शामिल हैं, जिसमें उनके नन्हे पलों से लेकर अब किशोर बनने तक का सफर बेहद खूबसूरत ढंग से पेश किया गया है। वीडियो में माँ-बेटे के बीच के प्यार और खास बॉन्ड को भी बखूबी दर्शाया गया है।

शिल्पा शेट्टी ने लिखा

शिल्पा ने कई फोटोज को एक साथ कोलाज बनाकर मोंटाज पोस्ट किया और साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘आज एक बहुत बड़ी उपलब्धि है..अब तुम आधिकारिक तौर पर एक किशोर हो, मेरे बेटे। मेरे प्यारे, ये साल खोज और अपने जुनून को तलाशने का समय है। बस जिज्ञासु बने रहना, कड़ी मेहनत करना और मौज-मस्ती करना याद रखना। मम्मी और पापा को तुम पर बहुत गर्व है, मेरी जान 13वें जन्मदिन की शुभकामनाएं वियान-राज हमेशा खुश और स्वस्थ रहो।’

शिल्पा शेट्टी ने शेयर की पोस्ट

शिल्पा ने जैसी ही अपने बेटे के जन्मदिन की पोस्ट शेयर की कई सेलेब्स और फैंस ने उन्हें बेटे के जन्मदिन की बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं। एक्टर संजय कपूर ने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो वियान’, गीता बसरा ने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो वियान’, संजय कपूर की पत्नी और अभिनेत्री महीप कपूर ने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो वियान’, बिपाशा बसु ने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो वियान’, शिल्पा की बहन और वियान की मौसी समिता शेट्टी ने सिर्फ लिखा हां और फायर इमोजी बनाए। कोरियोग्राफर फराह खान ने लिखा, ‘ओह माय टाइम उड़ जाता है! जन्मदिन मुबारक प्रिय वियान’, एक्ट्रेस भाग्यश्री ने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो वियान!’। वहीं शिल्पा के कई फैंस ने भी वियान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

शिल्पा शेट्टी का करियर

शिल्पा शेट्टी ने 2009 में बिजनेसमेन राज कुंद्रा से शादी की थी। इस जोड़े ने मई 2012 में अपने बेटे वियान का स्वागत किया, उसके बाद 2020 में उनकी बेटी समीशा का जन्म हुआ। शिल्पा को आखिरी बार रोहित शेट्टी की एक्शन थ्रिलर सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में देखा गया था। इस सीरीज में उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय के साथ तारा शेट्टी का किरदार निभाया था। कथित तौर पर वह अगली बार कन्नड़ फिल्म ‘केडी – द डेविल’ में ध्रुव सरजा और संजय दत्त के साथ नजर आएंगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img