- बराबर मत होने पर पर्ची सिस्टम से बनीं प्रधान
जनवाणी संवाददाता |
झिंझाना: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बड़ी कसमकस के बीच पिंडोरा ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पद का परिणाम पर्ची सिस्टम से निकाला गया जिसमें शिमला देवी ने विजयश्री हासिल की। इससे मतगणना में उर्मिला 5 वोटों से जीत रही थी लेकिन विपक्षी प्रियंका के विरोध के बाद पुन: मतगणना हुई जिसमें दोनों के मत बराबर निकले। इसके बाद पर्ची सिस्टम से चुनाव परिणाम का फैसला हुआ।
ऊन ब्लॉक की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना कस्बा स्थित राष्टÑीय शिक्षा सदन इंटर कालेज में चल रही हे। मतगणना के दूसरे दिन सोमवार को उस समय रोमांचक स्थिति आ गई जब ग्राम पंचायत पिंडोरा की मतगणना में शिमला को 1107 मत मिलने पर विजयी हो गई।
जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी प्रियंका को 1102 मत प्राप्त हुए। इस पर प्रियंका के मतगणना एजेंटों ने मतगणना में धांधली के आरोप लगाते हुए हंगामा करते हुए पुन: मतगणना की मांग की। पुन: मतगणना में निरस्त 2 मत निरस्त सही कर प्रियंका के पक्ष में कर दिए गए। लेकिन उसके बाद भी कसमकस की स्थिति बनी रही।
इसी बीच जिलाधिकारी जसजीत कौर वहां सरकारी अमले के साथ पहुंचीं। उन्होंने पिंडोरा गांव की मतगणना की जानकारी ली। इस पर फिर मतगणना की गई जिसमें दोनों प्रत्याशियों को बराबर मत मिले जिसके बाद रिटर्निंग आॅफिसर ने नियमानुसार दोनों प्रत्याशियों की मौजूदगी में वीडियोग्राफी कराते हुए पर्ची सिस्टम से परिणाम घोषित किया। दोनों प्रत्याशियों के नाम लिखकर दो पर्चियां एक बॉक्स में डालकर एक बच्चे से निकलवाई गई।
कैमरे की गिगरानी में एक बच्चे ने बच्चे ने बॉक्स से पर्ची निकाली जिसमें प्रत्याशी शिमला का नाम लिखा हुआ था। इसके बाद पिंडोरा ग्राम पंचायत से शिमला को ग्राम प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किया गया। शिमला को रिटर्निंग आॅफिसर ने जीत का प्रमाण पत्र प्रदान

