Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

शिवरात्रि के मद्देनजर शिव सैनिकों ने कोतवाल को ज्ञापन सौंपा

जनवाणी संवाददाता |

नहटौर: महाशिवरात्रि के पावन पर्व को देखते हुए शिवसेना के पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी को एक ज्ञापन देते हुए मुख्य चौराहे से अतिक्रमण व अंडे और मीट की दुकानें ठेले शिवरात्रि तक बंद कराने की मांग की।

शिवसेना के पदाधिकारी बृहस्पतिवार की सुबह नगर थाना कोतवाली पहुंचे उन्होंने कोतवाल जयकुमार को शिवरात्रि के पर्व के मद्देनजर एक ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने बताया के शिवरात्रि के महापर्व पर भारी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार से पैदल व वाहनों से कावड़ लाते हैं जिसके चलते उन्हें काफी परेशानी होती है।

इसलिए नगर में झालू चौराहा वह हलदौर चौराहे से अतिक्रमण हटवाया जाए जिससे बाहर के कावडतीयो को वहां से गुजरने में परेशानी ना हो वह नूरपुर कोतवाली मार्ग पर कावर्ती अधिक संख्या में गुजरेंगे इसलिए उपरोक्त मार्ग पर मीट अंडे की दुकान , ठेले शिवरात्रि तक पूर्ण तरह बंद कर दिए जाएं।

वही आसपास सभी मुख्य मंदिरों पर शिवरात्रि के दिन पुरुषों के साथ-साथ महिला पुलिस की भी व्यवस्था की जाए और कावडतीयों के मार्गों पर रात्रि पुलिस गश्त भी बढ़ाई जाए ज्ञापन देने वालों में डॉ रणवीर सिंह जिला उप प्रमुख शिवसेना , आरके आर्य, विनोद चौहान ,उदित कुमार, डॉ दीपक शर्मा, रवि प्रकाश, भूरे सिंह ,हरिओम सिंह, संजीव कुमार ,शेर सिंह ,डॉक्टर अशोक शर्मा ,संजय सैनी ,सुशील चौहान ,दीपक अग्रवाल ,विशाल चौधरी ,बृजेश चौहान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img