जनवाणी संवाददाता |
रोहटा: यूपीएससी की परीक्षा में रोहटा के डूंगर गांव के होनहार युवक ने 69 वी रैंक प्राप्त की है। इसे लेकर खुशी में गांव का माहौल बना हुआ है। शिक्षक के पुत्र द्वारा यूपीएससी में सहायक अभियंता के पद पर बाजी मारने को लेकर खुशी का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के शुक्रवार को सरकार द्वारा घोषित किए गए यूपीएससी के रिजल्ट में रोहटा के गांव डूंगर वह हाल निवासी गली नंबर 7 भोला रोड मुल्तान नगर मेरठ निवासी प्राथमिक विद्यालय मलियाना में कार्यरत प्रधानाध्यापिका रीता देवी व रेलवे मेरठ में कार्यरत रिजर्वेशन सुपरवाइजर सुनील कुमार के पुत्र शिवम प्रजापति ने यूपीएससी की इंजीनियरिंग परीक्षा में 69 वी रैंक प्राप्त करके मेरठ का नाम रोशन किया है।
शिवम प्रजापति के यूपीएससी में 69 वी रैंक प्राप्त करने पर गांव और परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है। यूपीएससी में बाजी मारने वाले शिवम प्रजापति का चयन सिंचाई विभाग में सहायक अभियंता पद पर हुआ है।
जबकि इसकी छोटी बहन आयुषी एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा है। इसे लेकर गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है और गांव के लोगों ने शनिवार को शिवम प्रजापति का यूपी में दिलाने पर गांव का नाम रोशन करने के लिए जोरदार स्वागत किया गया।

