Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

शिवांगनी व अर्चित ने नेट जेआरएफ उत्तीर्ण कर नाम रोशन किया

  • प्रतिभाशाली छात्र-छत्रा को मिल रही बधाई, परिजनों में खुशी की लहर
  • दोनों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता व शिक्षकों को दिया

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: ककड़ीपुर निवासी किसान की बेटी शिवांगनी पंवार व बड़ौत के दिगंबर जैन कालेज के वरिष्ठ लिपिक के बेटे अर्चित जैन ने अलग-अलग विषय में नेट जेआरएफ परीक्षा पास कर अपनी प्रतिभा का लौहा मनवाते हुए नाम रोशन किया। मेधावी छात्र-छात्रा को चारों तरफ बधाई मिल रही है, वही उनके परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं है।

बता दे ककड़ीपुर गांव निवासी उमेश पंवार एक किसान है। उनकी बेटी शिवांगनी पंवार शुरूआती पढ़ाइ से ही मेधावी रही है। शिवांगनी ने गांव के ही न्यूऐरा पब्लिक स्कूल से हाईस्कूल में 96 प्रतिशत अंक तथा इंटरमीडिएट में 82 प्रतिशत अंक हासिल किए।

किसान कालेज शामली से 75 प्रतिशत अंकों के साथ बीएससी तथा 80 प्रतिशत अंकों के साथ एमएससी की। कड़ी मेहनत व लगन से सीएसआईआर से विज्ञान विषय में आल इंडिया 108 रैंक प्राप्त कर नेट जेआरएफ की परीक्षा पास कर अपनी प्रतिभा का लौहा मनवाते हुए नाम रोशन किया है।

छात्रा ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता व शिक्षकों दिया है। वही नगर के दिगंबर जैन कालेज के वरिष्ठ लिपिक अनिल जैन के पुत्र अर्चित जैन गणित विषय में राष्ट्रीय स्तर पर 73वीं रैंक हासिल कर नेट जेआरएफ परीक्षा पास की। बता दे कि अर्चित जैन ने प्राइमरी एजुकेशन बड़ौत के दिगंबर जैन बाल सदन तथा इंटरमीडिएट प्रियाभारती सदन से प्राप्त की।

बीएससी आर्नस दिल्ली विश्वविद्यालय तथा एमएससी व एमफिल एजुकेश चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से प्राप्त की। वर्तमान में प्रोफेसर शिवराज सिंह के निर्देशन में अर्चित पीएचडी कर रहा है। नेट जेआरएफ की परीक्षा पास करने पर छात्र-छात्रा को चारों तरफ से बधाई मिल रही है। परीक्षा पास करने पर दोनों के परिजनों की भी खुशी का ठिकाना नहीं है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img