Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

शिवपाल, अखिलेश की राहें फिर हो सकती हैं जुदा

  • आज होने वाली मीटिंग में शिवपाल पर टिकी निगाहें
  • सपा की बैठक में न बुलाए जाने से खफा है शिवपाल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: समाजवादी पार्टी में शिवपाल यादव हैं या नहीं? इसको लेकर सवाल तो अब खड़े हो रहे है। उन्हें सपा की बैठक में न बुलाए जाने पर नाराजगी जाहिर की है। असली बात तो यह है कि शिवपाल भले ही अखिलेश यादव के कहने पर साइकिल पर चुनाव लड़कर विधायक बन गए, लेकिन कई साल पहले बनी खाई अब तक पट नहीं पाई है। या यूं कहें अब बन रहे रिश्ते फिर पटरी से उतरते दिख रहे हैं।

समय बदला तो 2022 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सपा व प्रसपा को एक साथ ला दिया। चुनाव में 100 सीटें शिवपाल यादव मांग रहे थे। भारी मन से केवल एक सीट पर समझौता करने को शिवपाल यादव तैयार भी हो गए। उनकी पार्टी फिर से बिखरने के कगार पर पहुंच गई हैं।

पार्टी के ज्यादातर बड़े नेता रघुराज शाक्य, शिवकुमार बेरिया, शादाब फातिमा पार्टी छोड़कर चले गए। शिवपाल यादव अपने बेटे आदित्य यादव को सियासत में अब तक स्थापित नहीं करा पाए। खुद के अलावा बेटे को भी टिकट नहीं दिला सके।

इस तरह से मनमुटाव की खाई जो पैदा हुई थी, उसे 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले पाटने का पूरा प्रयास हुआ, लेकिन अब फिर दिख रहा है शिवपाल यादव और अखिलेश यादव की राहें फिश्र से जुदा हो सकती हैं। इसके कयास राजनीति में लगाये जाने लगे हैं। गठबंधन में शामिल सभी नेताओं को सोमवार को बुलाया गया हैं। अब देखना यह है कि शिवपाल यादव इस मीटिंग में पहुंचते है या फिर नहीं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img