Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

शिवपाल की पार्टी प्रसपा को मिला नया चुनाव चिह्न ‘स्टूल’

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: केंद्रीय चुनाव आयोग ने शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी को नया चुनाव चिन्ह  ‘स्टूल’ आवंटित किया है। अभी तक उनका चुनाव चिह्न चाबी हुआ करता था।

चाबी चुनाव चिह्न अभी पिछले दिनों हरियाणा की एक राजनैतिक पार्टी को दिया जा चुका है। अत: आयोग ने प्रसपा को स्टूल चुनाव चिह्न आवंटित किया है।

यूपी चुनाव 2022 के लिए सपा व प्रसपा का गठबंधन तय हो गया है। शिवपाल यादव ने कहा दिया है कि अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने और भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए सपा से गठबंधन कर रहे हैं।

सपा और प्रसपा के साथ-साथ रहने को लेकर लंबे समय से संकेत मिल रहे थे। 16 दिसंबर को दोनों दलों ने गठबंधन की घोषणा की। दरअसल, समाजवादी पार्टी यूपी चुनाव में छोटे दलों को साथ लेकर चुनाव लड़ रही है। अब तक कई पार्टियों से गठबंधन हो चुका है। सामाजिक गठजोड़ को देखते हुए सपा मजबूत भी नजर आ रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img