जनवाणी संवाददाता |
नहटौर: विधानसभा संयोजक शोभित त्यागी एवं सदस्यों के साथ क्षेत्र के कॉलेजों में संपर्क कर बरेली- मुरादाबाद शिक्षक खण्ड निर्वाचन के लिए भाजपा प्रत्याशि डॉक्टर हरिसिंह ढिल्लों के लिए वोट मांगे।
शिक्षकों ने बलराम कुमार विद्या मंदिर इंटर कालेज, त्यागी इंटर कालेज, मॉर्डन एरा पब्लिक स्कूल, साई मिलेनियम, जनता इंटर कालेज, शिवानी पब्लिक उच्च माध्यमिक इंटर कालेज आदि कॉलेजों में संपर्क कर भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लो को भारी मतों से जिताने की अपील की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षकों को नई नियवली बनाकर उन्हें पूर्णतय वित्त विहीन शिक्षकों को उनका हक दिलाया जाएगा। केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार है, डॉ हरि सिंह ढिल्लो रिकार्ड तोड़ मतों से जीतकर जाएंगे तो विधान परिषद में उन्हें शिक्षकों के हित की लड़ाई लड़ने के लिए उन्हें बल मिलेगा।
इस मौके पर सर्वेश, कुलदीप त्यागी, कपिल शर्मा, रजनीश त्यागी, लाखन पाल आदि मौजूद रहे।

