Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

लॉकडाउन उल्लंघन में आधा दर्जन दुकानें सील, व्यापारी हिरासत में

जनवाणी संवाददाता |

झिंझाना: कोविड महामारी के चलते लांकडाउन का उल्लंघन करने पर उपजिलाधिकारी ऊन मणिअरोरा व सहायक श्रमायुक्त एवं जोनल मजिस्ट्रेट संतोष अग्रहरि ने दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए तीन रेडीमेट गारमेंट्स की दुकानों सहित आधा दर्जन दुकानों को सील कर दिया।

कोरोना महामारी के चलते लांकडाउन में किराना, फल, दूध, सब्जी, पेस्टीसाइड आदि दुकानों को ही सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक छूट दी गई है। इसके अलावा सभी प्रकार की दुकानों को बंद रखने के आदेश हैं। लेकिन कस्बे में गाइडलाइन का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। व्यापारी अपने प्रतिष्ठान खोलकर सामान बेच रहे हैं। जिसकी शिकायत उच्चधिकारियों को गई थी।

शनिवार की सुबह एसडीएम ऊन मणि अरोरा, सहायक श्रमायुक्त एवं जोनल मजिस्ट्रेट संतोष अग्रहरि ने पुलिस बल को साथ लेकर बाजार मे चोरी छिपे खोली गई दुकानों पर छापेमारी की। जिसमे रेडिमेंट गारमेंट्स की तीन दुकानों सहित आधा दर्जन दुकानों पर कार्रवाई कर उन्हें सील कर दिया गया।

वहीं कुछ दुकानदारों को दुकान खोलने पर कारण बताओ नोटिस भी जारी किए है। छापेमारी के दौरान बाजार में बिना मास्क के घूम रहे लोगों के चालान भी किए गए हैं। वहीं गमछा व रुमाल लगाने पर लोगों को हड़काते हुए मास्क लगाने की हिदायत दी गई है।

छापेमारी के बाद दौबारा एसडीएम मणि अरोरा को फोन द्वारा सूचना मिली की अजय नाम का व्यापारी अपनी दुकान के अंदर घर के रास्ते से सामान बेच रहा है। जिसके बाद एसडीएम ने टीम के साथ व्यापारी अजय कपड़े वाले की दुकान पर छापेमारी की तो अजय दुकान के अंदर एक दर्जन से अधिक ग्राहकों को कपड़ा बेचते हुए पाया गया। जिसके बाद एसडीएम ने पुलिस बुलाकर व्यापारी अजय को थाने भिजवा दिया।

एसडीएम मणिअरोरा ने बताया लांकडाऊन का उल्लंघन करने पर प्रतिबंधित दुकानों के खुली मिलने पर लगभग आधा दर्जन दुकानों को सील किया गया है, वही पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी किया गया है। बाजार में बिना मास्क घूम रहे लगभग डेढ दर्जन लोगों के चालान किए गए है। एक व्यापारी को हिरासत में भी लिया
गया है।


spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img