जनवाणी ब्यूरो |
बलरामपुर: श्रावस्ती के सांसद चौधरी राम शिरोमणि वर्मा ने गैसड़ी एवं विकासखंड पचपेड़वा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत सड़क मार्गों का प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में चयन हुआ जिसका शिलान्यास गैसडी विधायक एवं सपा के पूर्व राज्य मंत्री डॉक्टर शिव प्रताप यादव और स्वयं अपने कर कमलों से किया, गैसडी में मध्य नगरी मार्ग पर शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें गैसड़ी के पूर्व विधायक हाजी अलाउद्दीन खान डॉक्टर एसपी यादव विधायक गैसड़ी सफीउल्लाह खान विकास मंत्री मनीष महान पूर्व प्रधान एवं सम्मानित क्षेत्रीय नागरिक एवं भारी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे। इसी प्रकार बनकटवा मार के शिलान्यास में क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर शिवप्रताप यादव महबूब आलम नंद कुमार पांडे इरशाद आलम जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र के तमाम पंचायत प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य ग्राम प्रधान गण एवं भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

इसी क्रम में पचपेड़वा विकास खंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत सड़क मार्गों के शिलान्यास कार्यक्रम समारोह में श्रावस्ती के सांसद चौधरी राम शिरोमणि वर्मा ने कहा कि भारत नेपाल बॉर्डर से सटे विधानसभा क्षेत्र गैसड़ी के चतुर्दिक विकास के लिए वह पूरी तरह से समर्पित हैं और विधानसभा क्षेत्र गैसड़ी के विभिन्न समस्याओं एवं अवस्थापनागत सुविधाओं के सर्जन एवं विकास सुंदरीकरण के कार्यों के प्रति सांसद श्रावस्ती द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है और लोकसभा में भारत नेपाल बॉर्डर से सटे विधानसभा क्षेत्र गैसड़ी को पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित करने के लिए सांसद श्रावस्ती ने अपनी आवाज बुलंद किया है, उन्होंने कहा कि गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क मार्गों का कायाकल्प करने के लिए सदन में आवाज उठाई गई और पूरे लोकसभा क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 22 सड़क मार्गों का चयन एवं निर्माण की स्वीकृति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदान की गई, उन्होंने कहा कि लोकसभा क्षेत्र श्रावस्ती के गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र सहित पांचों विधानसभा क्षेत्रों में अब विकास के यहां भी काफी तेज होगी सौंदर्यीकरण के कार्य पर्यटन विकास औद्योगिक विकास लघु एवं कुटीर उद्योग के विकास वनों पर आधारित उद्योग को काफी प्राथमिकता दी जाएगी जिससे बेरोजगारी उन्मूलन भी संभव हो सकेगा सांसद ने कहा कि गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र में पात्र जनों को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ संबंधित विभाग के अधिकारी गण प्राथमिकता के साथ उपलब्ध कराएं यदि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही शिथिलता पाई गई तो संबंधित विभाग के अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।

