Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

श्रीराम का चरित्र वस्तुतः आदर्श धर्मात्मा का जीवन चरित्र : गौरव गोयल

जनवाणी ब्यूरो |

रुड़की: खंजरपुर रामलीला समिति की ओर से डिजिटल रामलीला का शुभारंभ मेयर गौरव गोयल व पार्षद पूनम प्रधान द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। खंजरपुर में रामलीला समिति की ओर से कोविड-19 कोरोना काल में इस वर्ष डिजिटल रामलीला का आयोजन किया गया है।

जिसमें अतिथि के रूप में पहुंचे मेयर गौरव गोयल ने भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम बताते हुए कहा कि उन्होंने अपना जीवन मानवीय मूल्यों की रक्षा एवं सत्य पर आधारित जीवन व्यतीत कर संपूर्ण मानव जाति को यह संदेश दिया कि समाज भय मुक्त हो तथा रावण जैसा अहंकारी का रामराज्य में कोई स्थान ना रहे।

उन्होंने कहा कि क्योंकि रामराज्य सत्यता और मानवीय मुल्यों की रक्षा पर आधारित था तो आज हमें भगवान श्रीराम के आदर्शों का अनुपालन करते हुए रामराज्य की स्थापना में अपना सहयोग देना चाहिए।

पार्षद पूनम प्रधान ने कहा कि खंजरपुर में काफी समय से भव्य रामलीला का मंचन होता रहा है, किंतु इस बार महामारी के इस दौर में डिजिटल रामलीला के आयोजन का निर्णय रामलीला समिति द्वारा दिया गया।

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भक्तगण डिजिटल रामलीला में पहुंच धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं। इस अवसर पर अजय प्रधान, राजकुमार अध्यक्ष, सचिव अमित अग्रवाल, सुरेश राय, राकेश पाल, मुंगेरी सिंह, दिनेश कुमार, अजय सैनी, काका, अनुज यादव, संजय कुमार, पंकज कुमार तथा बादल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LPG Crisis: एलपीजी गैस सिलिंडर की डिलीवरी में बदलाव, सरकार ने दी जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव...

Bihar News: मघड़ा मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच भगदड़, आठ की दर्दनाक मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नालंदा में राष्ट्रपति के दौरे...
spot_imgspot_img