Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

शुभम निर्वाल का एशियन किक बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में चयन

  • जिलाधिकारी ने दी शुभम निर्वाल को पदक जीतने की शुभकामनाएं

जनवाणी संवाददाता |

शामली: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में होने जा रही एशियन किक बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में शामली शहर के बॉक्सर शुभम निर्वाल का चयन हुआ है। जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी ने शुभम निर्वाल को पदक जीतने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

किक बॉक्सिंग एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश के महासचिव सुशील कौशिक और कोषाध्यक्ष व इंटरनेशनल रेफरी सोनू सैनी ने बताया कि थाईलैंड के बैंकॉक में 10 से 18 दिसंबर तक एशियन किक बॉक्सिंग चैम्पियनशिप (सीनियर डिवीजन) होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में 91 किलोग्राम इवेंट कैटेगिरी के लिए शामली शहर के शुभम निर्वाल प्रतिनिधित्व करेंगे। इस इंटरनेशनल चैम्पियनशिप में लगभग 48 देशों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। देश व जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए गुरुवार को डीएम जसजीत कौर और एडीएम संतोष कुमार ने शुभम निर्वाल को पदक जीतने के लिए शुभकामनाएं दी।

महासचिव सुशील कौशिक ने बताया कि शुभम निर्वाल पुत्र सुनील कुमार निर्वाल एक किसान परिवार से है और वह शामली मार्शल आर्टस एकेडमी में प्रेक्टिस करते हुए लगातार कई वर्षों से नेशनल प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक विजेता रहा है। हाल ही में नवंबर माह में हुई ओपन किक बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में भी शुभम ने स्वर्ण पदक जीता था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img