Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

छात्रों में नशे का कारण, दुष्प्रभाव एवं बचाव

छात्रों में नशे का कारण, दुष्प्रभाव एवं बचाव विषय पर एक दिवसीय नि:शुल्क वेबीनार का आयोजन इनरव्हील क्लब आफ वाराणसी नार्थ के द्वारा आयोजित किया गया। वेबीनार को मुख्य वक्ता के रूप में छात्रों को संबोधित करते हुए डॉ मनोज कुमार तिवारी वरिष्ठ मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता एवं लेखक ए आर टी सेंटर, एस एस हॉस्पिटल, आई एम एस, बीएचयू ने कहा कि मन पर नियंत्रण रखना नशे से बचाव तथा नशे को छोड़ने दोनों में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है, डॉ तिवारी ने छात्रों को नशा की ओर आकर्षित होने के कारणों तथा बचाव के साथ-साथ नशा छोड़ने के उपायों पर पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से विस्तार से चर्चा किया।

इनरव्हील क्लब आफ वाराणसी नार्थ की प्रेसिडेंट डॉ संगीता सिंह ने कहा कि वर्तमान परिवेश में छात्रों में नशा की समस्या बढ़ रही है जिसे छात्रों को जागरूक करके रोका जा सकता है। क्लब की वाइस प्रेसिडेंट सुनीति शुक्ला ने कहा कि कोरोना महामारी छात्रों के लिए नशा छोड़ने के लिए एक सुनहरा अवसर है। वेबीनार का प्रारंभ डॉ भारती मिश्रा कोऑर्डिनेटर इनरव्हील क्लब आफ वाराणसी नार्थ ने गणेश वंदना से किया। वेबीनार में बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राओं ने सहभागिता किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ भारती मिश्रा, अतिथियों का स्वागत इनरव्हील क्लब की सेक्रेटरी अरुणा श्रीवास्तव तथा धन्यवाद ज्ञापन लिटिल स्टार स्कूल की डायरेक्टर आशा पांडेय ने किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

AI Impact Summit: भारत का एआई नेतृत्व, 70 देशों का समर्थन, घोषणापत्र पर किए हस्ताक्षर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी...

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...
spot_imgspot_img