Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डंडे

  • घायल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस 

जनवाणी संवाददाता |

स्योहारा: चुनाव की रंजिश को लेकर दो पक्षों में गाना बजाने के बहाने हुआ झगड़ा पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

झगड़े की वजह ग्राम पंचायत का चुनाव बताया जा रहा है। स्योहारा के ग्राम फैजुल्लापुर में दो पक्षो में बज रहे गानों को बन्द करने बात उपजे विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। जिसमे जहां दोनो पक्षो के लोगों के चोट आई तो वहीं तहरीर भी दोनों पक्षो की ओर से आई है।

एक पक्ष सलमान पुत्र हामिद अली ने पड़ोस के ही बब्बू पुत्र सिद्दीक, फहीम, मोहसिन पुत्रगण बब्बू ने पीड़ित को गाने बजाने को मना किया तो इसी बात को लेकर आरोपी लाठी डंडों से लैस होकर आए औऱ पीड़ित व उसके परिवार पर हमला कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दी है।

दोनों पक्षों में चले लाठी-डंडों के बाद वीडियो वायरल होने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और थाना प्रभारी सहित फोर्स मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं जबकि थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार गौड़ ने बताया कि एक युवक की चाकू लगा हुआ है जिसकी पत्नी फहमीदा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है मामले की जांच की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Ind vs Eng: टी20 फाइनल में भारत की धमाकेदार जीत, बॉलीवुड सितारों ने की तारीफ

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img