नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बीते कुछ दिनों पहले बॉलीवुड के मशहूर कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने सोशल मीडिया के ज़रिए अपने पैरेंट्स बनने की खुशखबरी फैंस के साथ साझा की। दोनों एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने हैं, जिससे उनके जीवन में एक नई शुरुआत हुई है। पिता बनने के बाद सिद्धार्थ पहली बार अपनी मां के साथ मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने बेटी के आगमन के लिए भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया।
सिद्धिविनायक दर्शन करने मां के साथ पहुंचे अभिनेता
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी मां के साथ रविवार यानी कि 27 जुलाई को मुंबई स्थित गणेश भगवान के मंदिर सिद्धिविनायक पहुंचे, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अभिनेता पैंट-शर्ट पहने और गले में लाल रंग का गमछा डाले हुए हाथ जोड़कर खड़े दिख रहे हैं। वहीं साथ में उनकी मां को भी भक्ति में लीन देखा जा सकता है। अभिनेता अपनी नवजात बेटी के लिए आशीर्वाद लेने पहुंचे थे।
सोशल मीडिया पर खुशखबरी की थी शेयर
16 जुलाई को सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी एक बेटी के पैरेंट्स बने थे। इस खुशखबरी को अभिनेता ने इंस्टाग्राम के जरिए सबसे साझा किया था। साथ ही अभिनेता ने संदेश में कहा था कि उनका दिल खुशियों से भर गया और उनकी दुनिया ही बदल गई। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें बेटी की प्राप्ति हुई।
वर्कफ्रंट
सिद्धार्थ मल्होत्रा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर जल्द ही दिनेश विजन की फिल्म ‘परम सुंदरी’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ जान्हवी कपूर प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म के अगस्त में रिलीज होने की उम्मीद है। इसके अलावा वो ‘वन-फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ फिल्म में भी नजर आएंगे। अभिनेता को आखिरी बार ‘छावा ‘में देखा गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।

