जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: सिख धर्म के महान शहीद भाई तारु सिंह जी की जन्मशताब्दी शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर थापर नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रात: और रात्री में विशेष कार्यक्रम हुए।
जिसमें सर्वप्रथम ग्रंथी भाई किरनपाल सिंह गुरबाणी पाठ का उच्चारण किया। साथ ही हजूरी रागी जत्था भाई प्रीतम सिंह ने शबद गायन कर संगत को निहाल किया। ग्रंथी ज्ञानी चरनप्रीत सिंह ने प्रवचन करते हुए कहा कि भाई तारु सिंह जी का जन्म पंजाब के गांव पहूला में हुआ था।

उनके घर में कृषि का काम होता था और प्रभु सिमरन व सेवा कर शांतिपूर्वक जीवन व्यतीत करते थे। सभा उपाध्यक्ष रणजीत सिंह जस्सल ने श्रद्धापुष्प भेंट किए। वहीं, महासचिव हरप्रीत सिंह ने विचार प्रकट करते हुए कहा कि शहीदों के खून के एक कतरे से नए शहीद पैदा करने का कारण बनता है। इस मौके पर सचिव जसबीर सिंह खालसा, कोषाध्यक्ष दविंद्र सिंह नंदा, हरभजन सिंह, प्रचार सचिव अमनदीप सिंह, सोहन सिंह, डा. गुरमिंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, हरविंद्र सिंह पुनीत आदि मौजूद रहे।

