Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

पिंडली में चोट के कारण फ्रेंच ओपन से हटी सिमोना हालेप

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज टेनिस खिलाड़ी सिमोना हालेप ने पिंडली की चोट के कारण शुक्रवार को फ्रेंच ओपन से अपना नाम वापस ले लिया। रोमानिया की 29 साल की यह खिलाड़ी 2018 में रोला गैरों (फ्रेंच ओपन) में चैंपियन बनी थी। इटैलियन ओपन के दौरान उनकी पिंडली की मांसपेशियों में चोट लगी थी।

उन्होंने कहा कि उन्हें चोट से उबरने में अभी समय लगेगा। फ्रेंच ओपन 30 मई से शुरू होगा। हालेप ने कहा कि एक ग्रैंडस्लैम से हटना एक एथलीट के रूप में मेरी सभी सोच और आकांक्षाओं के खिलाफ है, लेकिन मेरे लिए यह सही और एकमात्र फैसला है। हालेप फ्रेंच ओपन में तीन बार की फाइनलिस्ट हैं। उन्होंने पेरिस में 2018 के फाइनल में स्लोएन स्टीफंस को हराकर अपना पहला बड़ा एकल खिताब जीता।

उन्होंने कहा कि पेरिस में नहीं जाने की सोच से मुझे दुख होता है, लेकिन मैं अपनी ऊर्जा को ठीक होने, सकारात्मक रहने में इस्तेमाल करना चाहती हूं। मैं जब भी सुरक्षित हो, खेल में वापसी की कोशिश करूंगी। वह विम्बलडन की मौजूदा चैंपियन हैं। उन्होंने 2019 में इस खिताब को जीता था जबकि कोविड-19 महामारी के कारण 2020 में टूर्नामेंट रद हो गया था। इस साल विम्बलडन का आयोजन 28 जून से प्रस्तावित है।


spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img