Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

साहब! सुन लो हमारा भी दर्द

  • हमलावरों की गिरफ्तारी पर पुलिस आफिस घेरा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: फलावदा थाना क्षेत्र गांव नेडू के ग्रामीणों ने पुलिस आॅफिस का घेराव कर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। पीड़ितों ने मवाना पुलिस पर आरोप लगाया कि जानलेवा हमला करने वालों को पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर रही। जबकि आरोपी पक्ष उन्हें केस वापस लेने की धमकी दे रहे हैं। गांव नेडू निवासी सतेन्द्र और उसके परिजन घायल राजन को साथ लेकर बुधवार को एसएसपी आॅफिस पहुंचे।

22 1

सतेन्द्र ने एसएसपी को दिये गये प्रार्थनापत्र में बताया कि 16 जून को गांव के ही लोकेश, आदेश और प्रेम सिंह, रामफल ने मुझ पर और राजन पर हमला कर दिया था। जिसमें राजन के पेट में गोली लगने पर वह घायल हो गया था। उस वक्त राजन को अस्पताल में भर्ती करा दिया था। थाना फलावदा में चार के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा 307 में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

24

मुख्य आरोपी आदेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पीड़ित का आरोप है कि तीन हमलावर आज भी खुले घूम रहे हैं। राजन की हालत आज भी बेहद गंभीर है। जबकि आरोपी पक्ष उन्हेें केस वापस लेने की धमकी दे रहा है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

नंगलामल पहुंचे एसपी देहात, किया मौका मुआयना

मुंडाली: नंगलामल में किसान मैली ठेकेदार के यहां हुई डकैती में पुलिस अभी खाली हाथ है। अफसरों ने खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस समेत चार टीमें लगा दी हैं। बुधवार को एसपी देहात ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। उन्होंने खुलासे में लगी टीमों को दिशा निर्देश भी दिए। घटना में कोई भेदी संलिप्त माना जा रहा है।

मुंडाली के नंगलामल में बाबू पुत्र माशूक के यहां हुई डकैती के खुलासे को लेकर स्थानीय पुलिस से ज्यादा अफसर गंभीर दिखे। डकैती जैसी सनसनीखेज वारदात के बाद खानापूर्ति की कार्रवाई कर मंगलवार को थाना पुलिस तो दिनभर नदारद रही, लेकिन बुधवार को एसपी देहात केशव कुमार सुबह 10:45 बजे नंगलामल पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर पीडित परिवार से काफी देर बातचीत की।

बकौल एसपी देहात बाबू ने बताया कि घर में घुसते ही सशस्त्र नकाबपोश बदमाशों ने खाना मांगकर सबसे पहले उसे जगाया फिर परिवार के अन्य सदस्यों को जगवाकर एक कमरे में बंद कर दिया। बदमाश बाबू की पुत्रवधू इमराना को उसके मासूम बेटे सहित मकान के उपरी हिस्से में ले गए। यहां उन्होंने बच्चे की गर्दन पर छुरी रखकर जान से मारने की धमकी देते हुए इमराना से चाबी मांगी।

अनभिज्ञता जताने पर बदमाशों ने साथ लिए औजारों से दोनों कमरों व उनमें रखे संदूक सेफ अलमारियों के ताले तोड़े और सोने, चांदी के जेवरात व तीन लाख नकदी लूटकर फरार हो गए। बताया कि जाने से पहले बदमाशों ने इमराना को परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कमरे में बंद कर दिया।

बदमाशों ने मांगे मायके से मिले कंगन, कैश

एसपी देहात ने बताया कि बाबू के दो बेटों इमरान व साबिर की शादी सोलाना निवासी सगी बहनों इमराना व रिजवाना से हुई है। गत 20 अगस्त को इमराना के भाई रिजवान की शादी थी। वहां से सेहरा बंधाई की रस्म में दोनों बहनों को सोने के कंगन और एक लाख रुपये कैश दिया गया था।

जिसकी गांव में काफी चर्चा हुई। बदमाशों द्वारा सिर्फ इमराना को साथ लेकर वारदात को अंजाम देना और यह पूछना कि मायके से मिले सोने के कंगन और एक लाख रुपये कहां हैं? संकेत है कि बदमाशों को परिवार की पूरी जानकारी थी। भेदिए ने फुलप्रूफ प्लान से वारदात को अंजाम दिलाया।

खुलासे को लगी चार टीमें

एसपी देहात ने बताया कि पुलिस घटना के कई पहलुओं पर जांच कर रही है। खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस के साथ थाना पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। टीमों को खुलासे के लिए कुछ खास निर्देश दिए गए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: माननीय कांशीराम की जयंती पर सुमन अर्पित कर केक काटकर मनाया जन्मदिवस

जनवाणी संवाददाता । मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र स्थित गुप्ता...

UP: सीएम योगी का कड़ा निर्देश, पुलिस भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न पर बैन

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक...

Jammu And Kashmir: उड़ी में रातभर ऑपरेशन, पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर, घुसपैठ नाकाम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में...
spot_imgspot_img