अब तक 53 लोगों की कोरोना संक्रमण से जा चुकी है जान
वरिष्ठ संवाददाता |
सहारनपुर: कोरोना का कहर जारी है। रविवार को आयी रिपोर्ट में जनपद में 140 और कोरोना संक्रमित पाए गए। इससे कोरोना से संक्रमित कुल पाजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4557 हो गई है, जबकि रविवार को 124 लोगों को स्वस्थ होने पर छट्टी दे दी गई। इस तरह अब तक कुल 3061 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हंै। फिलहाल 1496 एक्टिव केस हैं।
जनपद में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना संक्रमितों में आम जन व सरकारी कर्मचारी, अधिकारी हैं तो कोरोना वारिर्यस भी अब संक्रमित हो रहे हैं। पिछले कई दिनों में जिले के कई डॉक्टरों के साथ मेडिकल स्टाफ भी संक्रमित हो चुके हैं। इसके चलते प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की नींद हराम होती दिखाई दे रही है।
केंद्र व राज्य सरकार आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए लगातार लॉक डाउन के नियमों में छूट की घोषणा कर रहे हैं। जिला स्तर पर भी छुट मिल रही है। इस कारण बाजारों से लेकर कई जगहों तक में लोगों का जमावड़ा देखने को मिलता है।
हालांकि प्रशासन द्वारा सरकार द्वारा जारी की गई गाइड लाइन का सख्ताई से पालन कराने का दावा किगया जा रहा है लेकिन जिले में बढ़ते संक्रमितों की संख्या से लगता नहीं कि जनता द्वारा इसका पूर्ण रूप से पालन किया जा रहा है।
कुछ ऐसे ही हालात देहात के दिखाई पड़ते हैं। नागल, गंगोह, रामपुर, ननौता, अंबहेटा, देवबंद, सरसावा आदि जगहों पर संक्रमितों की तादाद दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। नागल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले कई दिनों से कई कर्मचारी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।
कोरोना मीटर
कुल कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या–4557
- अब तक ठीक हुए कुल मरीज———-3061
- एक्टिव केस———————–1496
- हॉट स्पॉट————————–214
- अब तक कुल मृत्यु———————53

