Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

बाराबंकी: सड़क हादसा में दो बच्चों समेत छह की मौत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू करी है।

जानकारी के अनुसार, शुजागंज के हयातनगर निवासी अजय कुमार अपनी पत्नी और दो बच्चों समेत छह लोगों के साथ सूरत से वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह रामस्नेही घाट थाना इलाके में पहुंचे तो राष्ट्रीय राजमार्ग पर नारायणपुर मोड़ के पास खड़े कंटेनर ट्रक में पीछे से गाड़ी टकरा गई। हादसे में गाड़ी की परखच्चे उड़ गए।

हादसे में कार सवार सभी महिला और बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना सुबह करीब तीन बजे हुई है। कार सवार सभी लोग अपनी सूरत से अयोध्या जिले के रूदौली थाना इलाके सुजागंज के हयातनगर अपने घर जा रहे थे।

मृतकों की पहचान अजय (35) पुत्र दीपक वर्मा, सपना (30) पत्नी अजय, आर्यान्श (8) पुत्र अजय, यश (10) पुत्र अजय, आदर्श पुत्र दीपक वर्मा, रामजन्म (24) पुत्र बीपत के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img