Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

सवा दो करोड़ की 181 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

  • नेपाल से तस्करी कर कई राज्यों में सप्लाई करते हैं चरस

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: सदर कोतवाली की लांक चौकी पुलिस ने नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही सवा दो करोड रुपये की एक कुंतल 81 किलो चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका साथी फरार हो जाने में कामयाब रहा। पुलिस अधीक्षक ने टीम को 15 हजार रुपए का ईनाम देने की घोषणा की है।

पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के निर्देश पर मादक पदार्थों व अपराधियों की तलाश में सदर कोतवाली की लांक चौकी पुलिस मेरठ-करनाल हाइवे पर चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी पुलिस ने मेरठ की तरफ से आए एक केंटर व आल्टो गाडी को देखकर चेकिंग की तो कार में मादक पदार्थ होने की आशंका हुई।

पुलिस ने प्लास्टिक के बोरों को खोलकर देखा तो उनमें चरस भरी हुई थी। इसके पुलिस ने एक तस्कर को हिरासत में लेने के साथ ही चरस समेत कार को कब्जे में ले लिया और कोतवाली में ले आई। तौल करने पर कार से 181 किलो चरस बरामद हुई।

तस्कर ने अपना नाम वाजिद पुत्र जरीफ निवासी टिब्बा रोड कंपनी बाग थाना डिब्बा जनपद लुधियाना पंजाब बताया। जबकि उसका एक साथी अरविंद पुत्र अजब सिंह निवासी ग्राम नाला थाना कांधला जनपद शामली भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने मादक पदार्थ चरस के साथ पकड़े गए युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। जिस ने बताया कि वह अपने साथी अरविंद के साथ चरस की तस्करी का कारोबार नेपाल से करते हैं।

मादक पदार्थ को खरीदने के लिए अरविंद ही धन उपलब्ध कराता है। तस्कर ने बताया कि नेपाल के बीरगंज से सुरेश व सुलेमान नाम के व्यक्ति से उन्होंने चरस खरीदी थी। इससे पूर्व भी उन्होंने सहारनपुर, पंजाब, हरियाणा में भारी मात्रा में चरस बेची है। वाहन के संबंध में बताया गया कि अल्टो कार अरविंद की पत्नी सुषमा के नाम है, जबकि केंटर का मालिक रक्षपाल निवासी लुधियाना है। पुलिस ने नशीले पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि पकड़ी गई चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 2 करोड रुपए है। पुलिस शामली में भी अवैध चरस का कारोबार करने वालों की इस गैंग से मिली जानकारी के अनुसार तलाश तलाश करने में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक शामली द्वारा गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए 15000 हजार रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RCFL भर्ती 2026: ऑपरेटर प्रशिक्षु के 188 पदों पर सुनहरा मौका, 11 से 27 अप्रैल तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत और...

Women Reservation: महिला आरक्षण कानून पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, 2029 चुनाव से लागू करने पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला...

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स विवाद में, डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर उठा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के...
spot_imgspot_img