नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। किसी कवि की एक शायरी है, कि फ़रिश्ते ही होंगे जिनका हुआ इश्क मुकम्मल।। इंसानों को तो हमने सिर्फ बर्बाद होते देखा है…।।
कहते हैं कि आपका स्टेटस, आपका रूतबा सब कुछ बस और बस एक ही नजर में खाक हो जाता है वह भी तब जब आपको किसी से प्यार हो जाता है। ऐसा ही कुछ भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के महानायक कहे जाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री जया भादुड़ी के साथ भी हुआ।
दरअसल, हम बात कर रहे हैं साल 1970 की। जब एक कलाकार को बॉलीवुड की इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए बहुत ही कड़ा संघर्ष करना पड़ता था। हालांकि उस जमाने की मशहूर अभिनेत्री रहीं जया भादुड़ी।
साथ ही अपने दौर में सफलता की दहलीज पर बैठे अभिनेता अमिताभ बच्चन और सुपर स्टार एक्ट्रेस जया से अचानक मुलाकात हो गई और पहली ही नजर में दोनों एक दूसरे को अपना दिल दे बैठे और 3 जून 1973 को इन दोनों ने शादी रचाई थी। आइए जानते हैं कि 51वीं सालगिरह पर इस जोड़ी की खास बातें…
बॉलीवुड में बिग बी के नाम से मशहूर अभिनेता और करोड़ो दिलों पर राज करने वाले अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी को 50 साल पूरे हो गए हैं। दस कपल ने कई सुपर हिट फिल्में दीं।
इस कपल की लव स्टोरी और शादीशुदा जिंदगी में हमेशा से फैंस की दिलचस्पी रही है। बताया जाता है कि जया ने मुश्किल वक्त में अमिताभ का बहुत साथ निभाया। जब से जया बच्चन की एंट्री अमिताभ बच्चन की लाइफ में हुई तब से आज तक अमिताभ बच्चन के सितारे बुलंदी पर हैं।
…तो ऐसे हुई थी बिग बी की शादी

अमिताभ बच्चन की मानें तो फिल्म जंजीर की अपार सफलता के बाद दोस्तों संग लंदन जाने की तैयारी थी, जिसमें उनके साथ जया भादुड़ी को भी जाना था। लेकिन, पिता हरिवंशराय बच्चन की शर्तों के कारण दोनों को शादी करनी पड़ी। दरअसल, जब हरिवंशराय बच्चन को पता चला कि लंदन जाने वाले दोस्तों में जया भी साथ हैं तो उन्होंने कहा कि जया और अमिताभ को अगर एक साथ लंदन जाना है तो पहले उन दोनों को शादी करनी ही पड़ेगी।
जया बच्चन और अमिताभ ने पहली बार फिल्म ‘बंसी बिरजू’ में साथ काम किया था। इसके बाद इन दोनों ने ‘जंजीर’, ‘अभिमान’, ‘चुपके चुपके’, ‘मिली’, ‘शोले’ और ‘कभी खुशी कभी गम’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की जोड़ी सुपरहिट है और उनके दो बच्चे हैं, श्वेता बच्चन नंदा और अभिषेक बच्चन।
बेटी श्वेता बच्चन ने इंस्टाग्राम पर साझा की यह तस्वीर

बेटी श्वेता बच्चन ने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर जया और अमिताभ बच्चन की थ्रोबैक फोटो शेयर की है। जिसमें अमिताभ और जया एक दूसरे की आंखों में खोए-खोए दिख रहे हैं। फोटो शेयर कर श्वेता ने लिखा-Happy 50th parents..अब आप ‘गोल्डन’ हैं, एक बार जब मुझसे पूछा गया कि लंबी शादी का राज क्या है, तो मेरी मां ने जवाब दिया– प्यार, और मुझे लगता है कि इसकी वजह मेरे पिता थे, क्योंकि उन्होंने हमेशा कहा है कि पत्नी ही हमेशा सही होती है।
View this post on Instagram
इस प्यारे से पोस्ट पर बॉलीवुड सिलेब्स भी कमेंट कर विश कर रहे हैं। जोया अख्तर पोस्ट पर प्यार बरसाते हुए लिखा- ये कितना खूबसूरत है। महीप कपूर ने लिखा- आपके माता-पिता को 50वीं सालगिरह मुबारक हो भावना पांडे ने कमेंट किया, “आपके माता-पिता को 50वां जन्मदिन मुबारक हो और ढेर सारा प्यार भी। वहीं चंकी पांडे ने लिखा-“हैप्पी-हैप्पी गोल्डन एनिवर्स।


