Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

तथाकथित सट्टा किंग शराफत को शरीफ नहीं बना सकी पुलिस

  • अफसरों के दबाव में पकड़ा, सुबह जमानत पर छोड़ा

जनवाणी संवाददाता |

फलावदा: कस्बे में पुलिस के संरक्षण में सट्टे की खाईबाडी करने वाले सट्टा किंग शराफत को अफसरों के दबाव में स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से मिली नगदी बंदरबांट करके आंशिक रकम बरामद दिखाई गई है।सट्टा किंग को दिन निकलते ही जमानत पर रिहा कर दिया गया।

कस्बे में खाकी से सांठगांठ करके बेखौफ होकर सट्टे का अड्डा चलाने वाले सट्टा किंग शराफत को अफसरों के दबाव के आगे लाचार हुई पुलिस के हाथों गिरफ्तार होना पड़ गया। बताया गया है कि कस्बे में कई स्थानों के अलावा कई गांवों में पुलिस की सेटिंग से सट्टे की खाईबाड़ी हो रही है। क्षेत्र के छोटे सटोरियों से शराफत ही सट्टा एकत्र करता है। उसका यह काला धंधा सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था।फिर भी पुलिस की नजरें इनायत उस पर बनी हुई थी।गत दिवस अफसरों का दबाव पड़ा तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

बताया गया है कि उसे कब्जे से 12 हज़ार की नकदी बरामद हुई लेकिन पुलिस ने नगदी बंदरबांट करके फर्द में महज 4150 रुपए की बरामदगी ही दर्शाई है। रात भर हवालात में रखने के बाद सट्टा किंग शराफत को जमानत पर छोड़ दिया गया।

बताया जा रहा है कि जमानत के एवज भी उससे मोटी रकम ली गई है।बहरहाल गठजोड़ के बावजूद गिरफ्तारी होने से कस्बे में सट्टा किंग व खाकी के बीच काफी फजीहत हो रही है।शराफत अब से पहले भी गिरफ्तार हुआ था लेकिन नजदीकियां होने के बावजूद पुलिस शराफत को शरीफ नहीं बना पाई।यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।


DAINIK JANWANI 3 scaled

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img