Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

सिपाही पर हमला कर रायफल छीनने वाला बदमाश गिरफ्तार, एक फरार

जनवाणी ब्यूरो  |

बिजनौर: अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के भूतपुरी तिराहे पर बैंक के पास 28 दिसंबर की रात्रि पिकेट ड्यूटी पर आरक्षी ललित व होमगार्ड भीम सिंह तैनात थे। पिकेट के पास मैन हाईवे पर एक ट्रक खराब हो गया तथा ट्रक से मैली गिराकर सड़क पर फैल गई। अफजलगढ़ की तरफ से आ रहे बाइक सवार उम मैली में घुस गए। इस बात को लेकर बाइक सवार ट्रक चालक के साथ गाली गलौज करने लगे।

इस दौरान दोनों पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बाइक सवारों से बात चीत करने लगे। दोनों बदमाशों शराब के नशे में पुलिसकर्मी से भिड़ गए और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला कर सिपाही ललित के सिर पर तमंचे की बट से वार कर दिया जिससे सिपाही घायल हो गया।

सिपाही को घायल कर इंसास रायफल मय 20 कारतूस लेकर काशीपुर उत्तराखंड की ओर फरार हो गए। गुरुवार को स्वाट टीम व थाना अफजलगढ़ पुलिस ने एक बदमाश रहमान पुत्र जीशान निवासी मोहल्ला अलीखां कस्बा व थाना काशीपुर उत्तराखंड को काशीपुर पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया। बदमाश की निशादेही पर छीनी गई रायफल तथा घटना में प्रयुक्त बाइक मुबारकपुर कुंडा शेरकोट से बरामद की गई।

पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
अधिकर्ता विशाल शर्मा 9837109552

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...
spot_imgspot_img