मेष- Queen of Lotuses (Cups)

अशांत मन के कारण आप अपना निर्णय नहीं ले पाओगे, अभी समय आपके प्रतिकूल चल रहा है। इसलिए आपको हर प्रकार की परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है, परन्तु आप निराश नहीं रहे। ओम नम: शिवाय का मानसिक जाप करें।
वृष- Eight of Discs

बहुत परिश्रम करने के बाद भी आप अपने को संतुष्ट नहीं कर पा रहे हो। आप केवल कर्म करें, फल निश्चित ही मिलेगा। कुछ विलंब से मिलेगा। बहते हुए पानी में कच्चा कोयला और पानी वाला नारियल बहाये।
मिथुन- Knight of Arrows (Swords)

आप जिन कार्यों में लगे हो। वही करने से लाभ प्राप्त होगा। पति-पत्नी के बीच संबंध मीठे रहेंगे और आपके द्वारा किए गए निर्णय पर काम पूर्ण होंगे। पुरुषों को चाहिए कि वे अपनी स्त्री का सम्मान करें। आपका पुरुषार्थ का कायम रहेगा।
कर्क- Ten of Arrows (Swords)

व्यापार में आपकी स्थितियां अच्छी रहेगी। नौकरी पेशा वाले व्यक्तियों को प्रमोशन मिल रही है। भाग-दौड़ से आपको लाभ मिलेगा। सबकुछ अनुकूल होने के बावजूद मन अशांत रहेगा। बहते पानी में कुछ सिक्के बहाएं।
सिंह- Eight of Arrows (Swords)
परिस्थितियां आपके विपरित चल रही हैं। आप मौन रहें। आप चारों ओर से स्वयं को घिरा हुआ पायेंगे और आपके विरोधी लोगों से आपको कष्ट मिलेगा, किन्तु आप घबराए नहीं। हनुमान चालिसा का पाठ सात बार करें, रोज।
कन्या- The Hermit

लंबे समय के बाद आज आपको सुकून मिलेगा। कोई करीबी मित्र आपका मनोबल बढ़ायेगा और मदद भी करेगा। अब आपके सभी कार्यों की विघ्न बाधाएं दूर हो गयी हैं। आपको अच्छी सफलता प्राप्त होगी। गणेश जी को दुर्वा (घास) चढ़ायें।
तुला- Page of Discs (Pentacles)

आपका समय परिवर्तन हो रहा है और यह परिवर्तन आपके लिए नयी योजनाएं और नयी राहें लेकर आयेगा। बिगड़े कार्य बन जायेंगे। साथ कुछ पुराने मित्रों से भेंट होंगी। जो आपको सुकून देगी। पीपल के वृक्ष पर मीठा दूध चढ़ायें, रोज।
वृश्चिक- Ace of Discs (Pentacles)

कोई नया व्यापार करने की तैयारी होगी और सरकारी नौकरी वालों के लिए कुछ चुनौतियां आयेगी। पति-पत्नी के बीच संबंधों में मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। गायों को गुड़, हल्दी खिलायें।
धनु- The Devil

बनते कार्यों में विघ्न बाधाएं आने से कार्यों में अड़चने आ रही हैं। मन बुझा-सा रहेगा। यात्रा न करें, अचानक चोट आदि लगने का भय है। शनि, मंगल आपको कष्ट दे रहे हैं। सो आप हनुमान चालिसा का पाठ करें।
मकर- Blessing of Ganesha

आपके ऊपर गणेश जी की कृपा बनी हुई है। अत: आप अपने कार्यों को विश्वासपूर्ण रूप से करें। आपको निश्चित सफलता प्राप्त होगी। सभी कार्य और संबंध आपको लाभ दे रहे हैं। श्रीगणेश की उपासना करें।
कुम्भ- Ten of Discs (Pentacles)

समय अनुकूल है। आपके द्वारा किए गए प्रयास सार्थक होंगे। आपका मनोबल बढ़ा रहेगा और आप अपनी क्षमता शक्ति से दूसरों के दिल को जीत लोंगे। राम नाम का जाम करें।
मीन- The Empress

समय बहुत अनुकूल है। इसी कारण श्रीलक्ष्मी जी की कृपा आप पर भरपूर है। आप जिन कार्यों में भी हाथ डालोगे। वह अवश्य सिद्ध होगा। जल्दी-बाजी में निर्णय न लें। सोच-समझकर कार्य करें आपको असीम सफलता मिलेगी। श्री महालक्ष्मी जी का स्मरण करें।

