Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

दोपहर बाद ED के सामने पेश होंगी सोनिया गांधी, देशभर में धरना प्रदर्शन शुरू

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज एक बार फिर से दूसरे दौर की पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश होंगी। अधिकारियों ने कहा कि ईडी के समक्ष अपना बयान दर्ज कराने के लिए सोनिया गांधी आज दोपहर बाद उपस्थित हो सकती हैं। वहीं कांग्रेस के प्रदर्शन के मद्देनजर राजघाट के आसपास धारा 144 लगा दी गई है।

10:15 AM, 26-JUL-2022
कांग्रेस का सत्याग्रह ड्रामा: संबित पात्रा
भाजपा नेता संबित पात्रा मंगलवार को रायपुर पहुंचे। संबित पात्रा ने मीडिया से बातचीत के दौरान नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ को लेकर निशाना साधा है। पात्रा ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के सत्याग्रह को उन्होंने ड्रामा करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह पांच हजार करोड़ के भ्रष्टाचार का मामला है। कांग्रेस के बड़े-बड़े वकील इस केस को खत्म करने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक गए थे लेकिन कोर्ट ने केस खारिज करने से मना कर दिया।

10:12 AM, 26-JUL-2022
राजघाट के पास सत्याग्रह करने से रोका जा रहा: कांग्रेस
सोनिया से ईडी की पूछताछ से पहले कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि राजघाट पर सत्याग्रह करने से रोका जा रहा है। इसके अलावा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि कार्यकर्ताओं को पार्टी दफ्तर आने-जाने से रोका जा रहा है। संसद में हमारी पार्टी आज भी आवाज उठाएगी।

09:14 AM, 26-JUL-2022
कांग्रेस का संसद से सड़क तक प्रदर्शन
सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में आज कांग्रेस फिर संसद से लेकर सड़क तक प्रदर्शन करेगी।

09:03 AM, 26-JUL-2022
सोनिया के आवास 10 जनपथ के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज ED के समक्ष पेश होने वाली हैं। सुरक्षा के मद्देनजर सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

08:53 AM, 26-JUL-2022
ED के सामने पेश होंगी सोनिया, भाजपा बोली- कांग्रेस कर रही ड्रामा
नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज एक बार फिर से दूसरे दौर की पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश होंगी। अधिकारियों ने कहा कि ईडी के समक्ष अपना बयान दर्ज कराने के लिए सोनिया गांधी आज दोपहर बाद उपस्थित हो सकती हैं। वहीं कांग्रेस के प्रदर्शन के मद्देनजर राजघाट के आसपास धारा 144 लगा दी गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img