Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

सौरव का शाहमल क्रिकेट एकेडमी में हुआ जोरदार स्वागत

  • एयरफोर्स में एयरमैन पद पर हुआ है चयन

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: तुगाना गांव के सौरव का चयन एयरफोर्स में होने के बाद शुक्रवार को शहीद शाहमल क्रिकेट एकेडमी में पहुँचने पर जोरदार स्वागत किया गया।

याद दिला दे कि सौरव पुत्र तेजवीर सिंह वैसे तो तुगाना गांव के रहने वाले हैं, लेकिन हाल में वे बड़ौत के सुभाषनगर में रह रहे हैं। सौरव ने गत नवंबर 2020 में निकली भर्ती में हिस्सा लिया था। 11 दिसंबर को उसका कानपुर में फिजिकल व लिखित परीक्षा हुई।

दोनों परीक्षाओं को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने के बाद सौरव ने मेरिट में स्थान भी पा लिया। दिल्ली में प्राइवेट जॉब करने वाले सौरव के पिता तेजवीर सिंह व कुशल गृहणी उसकी मां सुषमा बेटे के एयरफोर्स में चयन के बाद बेहद खुश है। सौरव ने बताया कि अब उसे बेलगाम कर्नाटक में दो साल की ट्रेनिंग के लिए जाना हैं।

उसका एयरफोर्स में एयरमैन के पद पर चयन हुआ है। शहीद शाहमल क्रिकेट एकेडमी में पहुँचने पर सौरव का जोरदार स्वागत हुआ। एकेडमी के कोच प्रतीक तोमर ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया और इसे सभी जनपदवासियों के लिए शानदार उपलब्धि बताई। इस अवसर पर शिवा, दक्ष, पारिख, आदित्य, नमिता, वंश, उदित, सौरव आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img