Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

Latest News: कोलकाता में आज सीएम ममता बनर्जी संग रैली में शामिल होंगा सपा प्रमुख अखिलेश यादव, पढ़ें पूरी खबर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज रविवार को पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस यानि टीएमसी शहीद दिवस कार्यक्रम के लिए कोलकाता के धर्मतला में मंच सज कर तैयार हो चुका है। बताया जा रहा है कि यह पार्टी का सबसे बड़ा कार्यक्रम है। इस बार ममता बनर्जी के साथ मंच पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शामिल होंगे। तृणमूल हर साल 21 जुलाई को शहीद दिवस मनाती है।

कोरोना महामारी के कारण पिछले दो सालों से यह रैली नहीं हो सकी थी। इस साल इस रैली में लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना है।

बता दें कि 21 जुलाई 1993 को ममता बनर्जी के नेतृत्व में राइटर्स अभियान के दौरान 13 लोगों की जान चली गई थी। उस दौरान ममता बनर्जी युवा कांग्रेस अध्यक्ष थीं, लेकिन तृणमूल कांग्रेस के गठन के बाद ममता बनर्जी हर साल 21 जुलाई को शहीद दिवस के रूप में मनाती रही हैं।

यह बैठक अहम मानी जा रही है

लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद इंडिया गठबंधन की दिल्ली में बैठक हुई। अभिषेक बनर्जी वहां मौजूद थे। उसी वक्त उनकी मुलाकात अखिलेश यादव से हुई। लोकसभा चुनाव में एनडीए 400 सीटों का लक्ष्य लेकर चला था, लेकिन 293 सीटें ही जीत सका। बीजेपी को अकेले बहुमत नहीं मिला। लोकसभा चुनाव के बाद देश के अलग-अलग राज्यों में हुए उपचुनावों में भी बीजेपी को झटका लगा। कुल मिलाकर 21 जुलाई को मंच पर अखिलेश यादव की मौजूदगी देश के राजनीतिक लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img