Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

अपराधों की रोकथाम के लिए विवादों को चिन्हित कर एसपी ने दिए कार्रवाई निर्देश

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: एसपी अभिषेक सिंह ने शुक्रवार को खेकड़ा कोतवाली का निरीक्षण किया और थाने के अभिलेखों का अवलोकन किया। एसपी ने निर्देश दिये कि विवादों को चिन्हित कर, उनका निस्तारण करना सुनिश्ति किया जाए। इससे हत्या जैसे गंभीर अपराधों पर रोक लगने में मद्द मिलेगी। एसपी ने अभिलेखों में खामिया मिलने पर नाराजगी व्यक्त की और अभिलखों को पूरा करने के निर्देश दिए।

एसपी ने शुक्रवार को कोतवाली खेकड़ा का निरीक्षण किया और थाने के अभिलेखों का अवलोकन किया। अभिलेख सहीं न मिलने पर एसपी ने नाराजगी व्यक्त की और अभिलेखों को पूरा करने के निर्देश दिए। एसपी ने सीओं को भी निर्देशित किया कि वे अभिलेखों का नियमित अवलोकन करें।

एसपी ने कोविड़ हैल्प डेस्क भी निरीक्षण किया और थाना प्रभारी को कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन कने के लिए दिशा निर्देश जारी किए किए। एसपी ने टॉप टेन अपराधियों, हिस्ट्रीशीटर वांछित अपराधियों के विरूद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने व लम्बित विवेचनाओं को त्वरित निस्तारण करने के लिए भी थाना प्रभारी को निर्देश दिए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img