Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

गांवों में पैदल मार्च करते हुए एसपी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

  • एसपी ने कहा शांति व्यवस्था बनाने रखे और पुलिस के सहयोग करें

जनवाणी संवादादाता |

शामली: एसपी अभिषेक ने पीएसपी बल के साथ मेरठ-करनाल हाईवे पर पैदल मार्च करते हुए कई गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की तथा उनकी समस्याएं सुनी। एसपी ने लोगों से अपील की गई कि किसी भी घटना होने पर तत्काल सूचना पुलिस को दें।

गुरुवार शाम एसपी अभिषेक ने कोतवाली पुलिस व पीएसी को साथ लेकर कोतवाली क्षेत्र के गांव लाख, लिसाढ़ समेत चार गांवों में पैदल गश्त किया। इस दौरान वह लाख चौकी से मेरठ-करनाल हाईवे पर होते हुए पैदल गांव में पहुंचे और गांव में चौपाल, चौराहों पर मौजूद लोगों के बीच पहुंचकर उसने बातचीत की। इस दौरान एसएसपी अभिषेक ने जनसमस्याएं भी सुनी। इस दौरान कुछ किसानों ने नलकूपों पर हुई चोरी की घटनाओं का राजफाश करने की मांग की। एसएसपी ने ग्रामीणों को जल्द घटनाओं का राजफाश करने का आश्वासन दिया।

इस पर ग्रामीणों ने संतोष व्यक्त किया। इसके बाद वह लाख गांव में पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत करते हुए जनसमस्याएं भी सुनी। एसएसपी ने कहा कि किसी भी घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने की बात कही। इस दौरान उन्होंने कोतवाली पुलिस को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एएसपी ओपी सिंह, सीओ सिटी बिजेंद्र सिंह भड़ाना व कोतवाली प्रभारी नेमचंद सिंह समेत पुलिस-फोर्स मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img