Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

सपा विधायक नाहिद हसन की जमानत पर नहीं हुई सुनवाई

  • पुलिस जांच आख्या न आने से एक दिन के लिए टली सुनवाई
  • अदालत ने जमानत पर सुनवाई के लिए 18 जनवरी की नियत

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में फरार चल रहे सीटिंग विधायक नाहिद हसन को गिरफ्तार किए जाने के बाद अदालत ने 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था।

विधायक की जमानत पर सोमवार को अदालत में सुनवाई होनी थी लेकिन कैराना कोतवाली से पुलिस जांच आख्या न पहुंचने के कारण उनकी जमानत पर सुनवाई नहीं हो सकी। अब अदालत ने सुनवाई के लिए मंगलवार का दिन निर्धारित किया है।

कैराना से सपा के सीटिंग विधायक चौ. नाहिद हसन के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने 11 माह पहले मुकदमा दर्ज किया था। तब से वे फरार चल रहे थे।

पुलिस ने सपा विधायक को गत 15 जनवरी को गिरफ्तार कर अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (फास्ट ट्रैक) में पेश किया था। उस समय सपा विधायक शामली कलक्ट्रेट में 14 जनवरी को जमा किए गए नामांकन पत्र के लिए शपथ पत्र दाखिल करने जा रहे थे।

कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने सपा विाायक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

उसी दिन सपा विधायक नाहिद हसन के अधिवक्ता नसीम अहमद व जावेद अली ने जमानत के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल कर दिया था। साथ ही, शपथ पत्र दाखिल किए जाने की प्रार्थना भी की थी।
सोमवार को सपा विधायक नाहिद हसन की जमानत पर सुनवाई होनी थी।

अधिवक्ता नसीम अहमद ने बताया कि कैराना कोतवाली से अदालत में जांच आख्या न आने के कारण जमान पर सुनवाई नहीं हो सकी। इसलिए न्यायालय ने सुनवाई के लिए अब 18 जनवरी नियत की हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img