- एसपी ने पुलिस लाइन के अलग अलग कार्यालयों का किया निरीक्षण
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: रिजर्व पुलिस लाइन में निरीक्षण के दौरान एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने रिक्रूट आरक्षियों के संग दौड़ लगाई। यह देख सभी पुलिसकर्मी हैरत में पड़ गए। वहीं एसपी ने पुलिस लाइन के अलग-अलग कार्यालयों का भी निरीक्षण कर जरुरी दिशा निर्देश दिए।
एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों की परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने आरक्षियों के साथ दौड़ लगानी शुरू कर दी। उनको देखकर सीओ पुलिस लाइन दिनेश गुप्ता ने भी दौड़ना शुरू कर दिया। इससे पहले भी एसपी निरीक्षण के समय दौड़ लगाते हुए देखे गए हैं।
उन्होंने रिक्रूट को जरुरी दिशा निर्देश दिए। इसके बाद क्वार्टर गार्द व आरटीसी मैस का निरीक्षण कर खाने की गुणवत्ता परखी। वहीं आटा चक्की के आसपास साफ सफाई के लिए निर्देश दिए। एमटी कार्यालय, डायल 112 कार्यालय, फैमिली लाइन, पार्क आदि का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सीओ पुलिस लाइन दिनेश कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे।

