Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

आगामी विधानसभा चुनाव में भी सपा बनाएगी सरकार: खुर्शीद मंसूरी

  • चरनजीत कौर को प्रत्याशी बनाए जाने का किया स्वागत

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता खुर्शीद मंसूरी ने बिजनौर से सपा, लोकदल व आजाद समाज पार्टी से चरनजीत कौर को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है तथा कहा है अगले विधानसभा चुनाव में सपा का परचम लहरेगा।

साहनपुर के पूर्व चेयरमैन सपा नेता हाजी खुर्शीद मंसूरी ने कहा कि जनपद बिजनौर में त्रिस्तरीय चुनाव में सपा कार्यकर्ताओं की मेहनत के चलते ज्यादातर सपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है और आने वाले विधान सभा चुनाव में भी सपा प्रत्याशियों की ही जीत होगी। उन्होंने कहा कि आने वाला विधान सभा चुनाव भी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। खुर्शीद मंसूरी ने कहा कि प्रदेश में सपा की लहर चल रही है।

जनता भाजपा शासन से परेशान हो चुकी है। इसका उदाहरण जिला पंचायत के चुनाव है जिसमें अधिकांश सीटो पर सपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। और होने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भी गठबंधन प्रत्याशी चरनजीत कौर की भी ऐतिहासिक जीत होगी।

उन्होने कहा कि पंचायत चुनाव के इन परिणामों से साबित हो गया है कि आने वाले विधान सभा चुनाव में भी सपा की जीत होगी और अखिलेश यादव फिर से प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेगे। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से आगामी विधान सभा चुनाव के कमर कस लेने का आह्वान किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img