Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

लाठीचार्ज के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने हाईवे जाम किया

  • नगर में जुलूस निकलकर तहसील धरना प्रदर्शन किया
  • राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया

जनवाणी संवददाता |

बड़ौत: समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं पर हुई लाठीचार्ज के विरोध में केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ताओं ने सपा नेता अनुज पंवार के नेतृत्व में बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांकेतिक जाम लगाया। केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने दिल्ली बस स्टैंड से लेकर तहसील तक जुलूस निकाला। इसके बाद तहसील में धरना प्रदर्शन करते हुए बाद में प्रदेश के राज्यपाल को सम्बंधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं पर प्रदेश सरकार के इशारे पर लाठीचार्ज किया गया।

इस लाठीचार्ज में कई कार्यकर्ता तो कोमा में है। इसके अलावा केंद्र सरकार चोरी छिपे किसानों के खिलाफ तीन अध्यादेश लाने की तैयारी कर रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने इन सभी मामलों में आन्दोलन करने की चेतावनी दी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img