जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: मेरठ स्थित ईव्स चौराहे पर बिजली के खंबे में स्पार्किंग होने से आग लग गई। आग लगने से आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया।
वहीं, लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए रेत डाला। उधर सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची व आग पर काबू पाया है।

