जनवाणी संवाददाता |
रूढ़की: स्पर्श गंगा मातृशक्ति रुड़की और नमामि गंगे के सयुक्त तत्वावधान में माँ गंगा के पावन तट पर पारम्परिक परिधान में मातृशक्ति ने दिव्य भव्य गंगा आरती की औऱ टाउन हाल रुड़की में हरियाली तीज महोत्सव महोत्सव मनाया।
तीज महोत्सव को हरियाली उत्सव के रूप में मनाया और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को दोहराते हुए स्पर्श गंगा टीम ने प्रत्येक प्रतिभागी को पतंजलि के सहयोग से औषधीय पौधे भेंट किये।

कार्यक्रम की शुरुवात अनीता रावत द्वारा गाये मांगल गीत से की गई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी श्रीमती अनीता गुप्ता, इंदू कपूर ने बहनो को तीज की शुभकामनाएं देते हुए सुंदर सावन गीत की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम संयोजिका सावित्री मंगला ने महोत्सव में हर त्योहार को उल्लासपूर्वक मनाने का आह्वान किया गया। साथ ही प्रकृति को सदैव हराभरा बनाए रखने के लिए समय-समय पर पौधरोपण करने का आग्रह किया।


