Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

Ramayana: विजयदशमी पर खास ऐलान, रवि दुबे ने सोशल मीडिया पर शेयर किया ‘रामायण’ की स्क्रिप्ट का पहला पन्ना

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की मेगा फिल्म ‘रामायण’ को लेकर पहले ही दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता है। फिल्म का टीज़र और स्टार कास्ट की झलक सामने आने के बाद से ही यह प्रोजेक्ट चर्चा में है। वहीं विजयदशमी के पावन अवसर पर अभिनेता रवि दुबे ने अपने फैन्स को खास तोहफा दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी स्क्रिप्ट का पहला पन्ना साझा करते हुए यह खुशी जाहिर की।

रवि दुबे ने दशहरा के दिन फैंस को किया खुश

रवि दुबे ने दशहरा के दिन अपने फैंस को खुश कर दिया। रवि ने फिल्म ‘Ramayana’ में अपने किरदार ‘लक्ष्मण’ की स्क्रिप्ट का पहला पन्ना इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, ‘धर्म की है ध्वजा, है सत्य का नाम, कण–कण में गूंजे, बस तेरा संज्ञान। भक्ति, शक्ति, ज्ञान का धाम, धैर्य धनी है, महा गुणी है, विश्व विजय है राम।’ आगे रवि ने लिखा, ‘हमारा सामूहिक प्रयास, हमारा ईमानदार प्रयास और हमारा एकमात्र इरादा भगवान राम के नाम को गौरवान्वित करना है। जय श्री राम, विजय दशमी की हार्दिक शुभकामनाएं।’

रवि दुबे के बारे में

फिल्म ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले रवि दुबे चर्चित टीवी कलाकार हैं। उन्होंने ‘जमाई राजा’, ‘सास बिना ससुराल’ और ‘तू आशिकी’ जैसे कई हिट सीरियल्स में काम किया है। इसके अलावा रवि रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘नच बलिए’ जैसे शोज का हिस्सा भी रहे हैं। अब रवि दुबे इन दिनों नमित मल्होत्री की ‘रामायण’ में काम कर रहे हैं।

‘रामायण’

‘रामायण’ एक आगामी भारतीय महाकाव्य फिल्म है, जिसका निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं और इसकी पटकथा श्रीधर राघवन ने लिखी है। यह फिल्म हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण महाकाव्यों में से एक प्राचीन भारतीय ग्रंथ रामायण पर आधारित है। यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। वहीं रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल राम भक्त हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img