Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

95 फीसदी लाइन लॉस के क्षेत्रों में चलेगा विशेष अभियान

  • एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में होगी पावर की कार्यवाही
  • लाइन लॉस में कमी न लाने पर खंड चतुर्थ को डीएम की फटकार

जनवाणी संवाददाता |

शामली: जिलाधिकारी जनपद में समीक्षा करते हुए लाइन लॉस में कमी न लाने पर विद्युत वितरण खंड चतुर्थ के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही, 95 फीसदी से अधिक लाइन लॉस वाले क्षेत्रों में एसडीएम व सीओ के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।

मंगलवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने द्वारा विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा करते हुए विद्युत के चारों मंडल की लाइन लॉस में पर्याप्त कमी ना लाए जाने पर अप्रसन्नता व्यक्त की।

उन्होंने विद्युत वितरण खंड प्रथम, विद्युत वितरण खंड द्वितीय व विद्युत वितरण खंड तृतीय द्वारा लाइन लॉस की कार्यवाही को संतोषजनक बताया, लेकिन विद्युत वितरण खंड चतुर्थ द्वारा लाइन लॉस में कमी न लाए जाने पर कड़ी फटकार लगाई। साथ ही, एक सप्ताह में सुधार लाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान कैराना और अन्य कस्बों एसडीएम व सीओ के नेतृत्व में अभियान चलाकर विद्युत चोरी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही, 95 फीसदी लाइन लॉस वाले क्षेत्रों में तत्काल विद्युत चोरी रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने निजी नलकूपों पर विद्युत मीटर लगाए जाने को किसानों के लिए लाभकारी बताते हुए कहा कि किसानों को मीटर लगवाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

बैठक के दौरान विद्युत विभाग में भ्रष्टाचार, अवैध वसूली की शिकायत पर लगाम लगाने के निर्देश दिए। साथ ही, आम लोगों को विभाग द्वारा परेशान ना करने की भी हिदायत दी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यदि किसी अधिकारी व कर्मचारी ऐसे अनैतिक कार्यों में संलिप्त पाया जाता है तो उसको कतई बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह को विद्युत वि•ााग के कार्यों की समीक्षा कर प्रति सप्ताह अवगत कराने के लिए भी कहा।

बैठक में अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता विद्युत रामकुमार सहित विद्युत विभाग के समस्त संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img