- स्वच्छता ही सेवा है पखवाड़े के अंतर्गत की जा रही रेलवे स्टेशन की सफाई
जनवाणी ब्यूरो |
धामपुर: भारतीय रेल द्वारा मनाये जा रहे स्वच्छ्ता ही सेवा पखवाड़ा के पांचवें दिन रविवार को धामपुर रलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक चंद्रमणि के नेतृत्व में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
जिसके अंतर्गत स्टेशन एवं लाइनों में पड़े हुए प्लास्टिक के दोने, पत्तल व पानी की बोतलें बिनवाई गई। सफाई कर्मचारी द्वारा प्लेटफार्मो, सीटों, शौचालय, मूत्रालय की सफाई के साथ साथ कूड़े दानोंं की भी सफाई कराई गई।
इस कार्यक्रम में स्टेशन अधीक्षक चंद्रमणि, आरपीएफ चौकी प्रभारी उप निरीक्षक विकल चौधरी, रेलवे सुरक्षा बल मय स्टाफ, मुख्य माल पर्यवेक्षक कुलदीप सिंह, मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक मनोहर लाल शर्मा व समस्त रेल कर्मचारियों ने भाग लिया। स्टेशन अधीक्षक यह बताया की स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत नियमित रूप से रेलवे स्टेशन पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान अच्छी तरह से रेलवे स्टेशन की विशेष सफाई की जा रही है।

