- पार्षदों के ज्ञापन पर नगरायुक्त ने दिए स्वास्थय विभाग को आदेश
वरिष्ठ संवाददाता |
सहारनपुर: जैन समाज के दशलक्षण पर्व पर महानगर के सभी जैन मंदिरों में विशेष सफाई, चूना व मेलाथियान छिड़काव व पानी छिड़काव आदि कराया जायेगा। यह पर्व दस दिन तक चलेगा। इस सम्बंध में नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने स्वास्थय विभाग को निर्देश दिए हैं। उन्होंने मंदिर क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश भी निगम के विद्युत विभाग को दिए हैं।
पार्षद मनोज जैन, मान सिंह जैन, मुकेश गक्खड़ व पार्षद प्रतिनिधि नितिन सिंघल ने बुधवार को नगर निगम पहुंच कर नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह से मुलाकात की और संयुक्त रुप से एक ज्ञापन देकर दशलक्षण पर्व पर महानगर के जैन मंदिर जैन बाग, जैन मंदिर मौहल्ला संगियान, जैन मंदिर बड़तला यादगार, जैन मंदिर आवास विकास, जैन मंदिर चंद्रनगर सहित सभी 23 जैन मंदिरों के क्षेत्र में विशेष सफाई, चूना, मेलाथियान व पानी के छिड़काव की मांग की।

