Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

समाजेसवा में स्काउटिंग गाइडिंग का विशेष योगदान: डीएम

  • एसवीएम इंटर कालेज में मंडलीय स्काउट-गाइड कार्यशाला

जनवाणी संवाददाता  |

शामली:  जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा कि स्काउटिंग गाइडिंग का समाज सेवा में अहम योगदान है। उन्होंने प्रत्येक विद्यालय में स्काउटिंग गाइडिंग के प्रशिक्षण को अनिवार्य घोषित किया। शुक्रवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में मंडलीय स्काउटिंग गाइडिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला की अध्यक्षता डिप्टी कलेक्टर/ जिला मुख्यायुक्त शिवप्रसाद यादव ने की। कार्यशाला का संचालन प्रीतम सिंह एवं जिला सचिव डा. हीरासिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी जसजीत कौर ने माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को कोविड-19 से बचाव के सख्त निर्देश दिए।

साथ ही, स्काउटिंग गाइडिंग का समाज सेवा में अहम योगदान बताया। उन्होंने प्रत्येक विद्यालय में स्काउटिंग गाइडिंग के प्रशिक्षण को अनिवार्य घोषित किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में जिला मुख्यायुक्त शिवप्रसाद यादव ने स्काउट गाइड शिक्षा की गतिविधियों को वरीयता क्रम में लेने का आह्वान किया। सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर मयंक शर्मा और सचिव डा. हीरासिंह ने उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाईड की जिला संस्था की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। साथ ही, संबंधित योजनाओं को पटल पर रखा।

बैठक में मंडलभर के मंडलीय अधिकारियों के साथ-साथ जनपद के लगभग 70 प्रधानाचार्यों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला के संयोजक आनंद प्रसाद ने आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह, डा. अमित मलिक, डा. रूचिता ढाका, कैप्टन लोकेन्द्र सिंह, प्रवीण कुमार, सुरेश चन्द्र, गीता रानी, राजसिंह, मलूक चन्द, अंकुर, नीटू कश्यप, मोहर सिंह, ब्रिजेश सैनी, सोमदत्त आर्य, प्रमोद कुमार आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img